BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय गेंदबाजों ने भारत ही नहीं विदेशों में भी बजाया डंका

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in समाचार
भारतीय गेंदबाजों ने भारत ही नहीं विदेशों में भी बजाया डंका
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :  पिछले दस टेस्ट मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने 186 विकेट हासिल किये जिसमें से 123 विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गये जो पिछले कुछ वर्षों में भारतीय आक्रमण में सीम और स्विंग की बढ़ती ताकत का सबूत है. इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव जैसे तेज गेंदबाजों ने भारत ही नहीं विदेशों में भी अपने कौशल का डंका बजाया है और कप्तान विराट कोहली ने भी उन पर पूरा भरोसा दिखाया है.

भारतीय टीम अगर पिछले एक साल में दस में से आठ मैच जीतने में सफल रही तो उसमें तेज गेंदबाजों का योगदान अहम रहा जिन्होंने इन मैचों में 102 विकेट हासिल किये.आंकड़े इस बात के गवाह हैं . रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की अगुवाई में स्पिनरों ने ऐसे मैचों में 54 विकेट लिये. यह तेज गेंदबाजों के बढ़ते दबदबे का ही असर है कि केवल एक गेंदबाज पिछले सभी दस मैचों में खेला और वह शमी हैं जिन्होंने इस बीच 18.42 की औसत से 45 विकेट लिये.

उनके अलावा बुमराह ने छह मैचों में 34, इशांत ने आठ मैचों में 27 और उमेश ने चार मैचों में 17 विकेट हासिल किये. स्पिनरों में अश्विन (पांच मैच) और जडेजा (आठ मैच) ने 26-26 विकेट चटकाये. भारत 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है और लंबे समय तक उसका आक्रमण स्पिनरों पर निर्भर रहा.

भारत ने अब तक 539 मैच खेले हैं जिनमें गेंदबाजों ने 7760 विकेट लिये जिनमें से तेज या मध्यम गति के 112 गेंदबाजों ने 3260 और 97 स्पिनरों ने 4401 विकेट प्राप्त किये. बाकी 99 विकेट ऐसे गेंदबाजों ने लिये जो स्पिन और मध्यम गति दोनों तरह से गेंदबाजी करते थे जैसे दत्तू फडकर जिन्होंने अपने करियर में 62 विकेट लिये. इन 539 मैचों में से कोहली 52 मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं जिनमें गेंदबाजों ने 911 विकेट लिये हैं. इसमें तेज गेंदबाजों का योगदान 434 विकेट और स्पिनरों का 477 विकेट है. स्पिनरों ने इनमें से 307 विकेट घरेलू सरजमीं पर खेले गये 25 मैचों में लिये जबकि तेज गेंदबाजों ने ऐसे मैचों में 151 विकेट हासिल किये.

इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये मैच में तेज गेंदबाजों ने 14 विकेट हासिल किये. यह घरेलू मैदानों पर एक मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों का सातवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. रिकार्ड 17 विकेट का है जो उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में बनाया था. इससे पता चलता है कि पिछले कुछ वर्षों में तेज गेंदबाजों ने देश और विदेश दोनों जगह अपनी छाप छोड़ी है.

पिछले चार वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बीच तेज गेंदबाजों को 408 और स्पिनरों को 418 विकेट मिले. कोहली अभी तक 52 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं जिनमें से भारत को रिकार्ड 32 मैचों में जीत मिली है. इन जीते गये मैचों में स्पिनरों ने अगर 346 विकेट लिये तो तेज गेंदबाज भी 275 विकेट लेकर बहुत पीछे नहीं रहे. कोहली की कप्तानी में भारत ने 19 मैच स्वदेश में जीते हैं. अगर अन्य भारतीय कप्तानों के कार्यकाल में तेज और स्पिन गेंदबाजों के रिकार्ड पर गौर करें तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में गेंदबाजों को अब तक सर्वाधिक 936 विकेट मिले. धोनी ने हालांकि 60 मैचों में कप्तानी की जिनमें 466 विकेट तेज गेंदबाजों और 470 विकेट स्पिनरों ने लिये.

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली के कप्तानी में 49 मैचों में स्पिनरों ने 404 और तेज गेंदबाजों ने 361, मोहम्मद अजहरूद्दीन (47 मैच) की अगुवाई में स्पिनरों ने 379 और तेज गेंदबाजों ने 319, सुनील गावस्कर (47 मैच) के नेतृत्व में स्पिनरों ने 310 और तेज गेंदबाजों ने 304, मंसूर अली खां पटौदी (40) की अगुवाई में स्पिनरों ने 468 और तेज गेंदबाजों ने 109, कपिल देव (34) के नेतृत्व में स्पिनरों ने 228 और तेज गेंदबाजों ने 211, सचिन तेंदुलकर (25) की अगुवाई में स्पिनरों ने 157 और तेज गेंदबाजों ने 182 तथा राहुल द्रविड़ (25) की कप्तानी में स्पिनरों ने 186 और तेज गेंदबाजों ने 211 विकेट लिये थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जितने भी मंत्रियों ने वन विभाग की जिम्मेवारी संभाली, हार का करना पड़ा सामना, क्या सीएम रघुवर दास इस मिथक को तोड़ पाएंगे?

Next Post

घर में घुस आया तेंदुआ, घरवाले छत में भागे, अफरा-तफरी

Next Post
घर में घुस आया तेंदुआ, घरवाले छत में भागे, अफरा-तफरी

घर में घुस आया तेंदुआ, घरवाले छत में भागे, अफरा-तफरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d