BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में होगी 11.5 फीसदी की गिरावट: मूडीज

by bnnbharat.com
September 12, 2020
in समाचार
चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में होगी 11.5 फीसदी की गिरावट: मूडीज
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि का अनुमान घटा दिया है. मूडीज ने पहले इसमें जहां चार फीसदी गिरावट का अनुमान जताया था, वहीं शुक्रवार को इसने माइनस जीडीपी की संकुचन दर 11.5 फीसदी रहने की संभावना जताई है. इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी.

मूडीज ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए पूवार्नुमान को संशोधित किया है. एजेंसी ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 10.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान जताया है, जबकि इससे पहले उसने अगले वित्तीय वर्ष में 8.7 फीसदी की वृद्धि की भविष्यवाणी की थी.

मूडीज की ओर से जारी बयान में कहा गया है, देश के नीति निर्धारक संस्थानों ने इन जोखिमों को कम करने और नियंत्रित करने के लिए संघर्ष किया है, जो कोरोनावायरस महामारी के कारण बढ़ गए हैं.

मूडीज ने कहा, अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली में गहरे दबाव से देश की वित्तीय मजबूती (राजकोषीय स्थिति) में और गिरावट आ सकती है. इससे साख पर दबाव और बढ़ सकता है. इससे पहले विश्वस्तरीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की संप्रभु रेटिंग घटा दी थी.

रेटिंग एजेंसी ने देश की रेटिंग को बीएए 2 से घटाकर बीएए 3 कर दिया था. रेटिंग एजेंसी ने करीब तीन महीने पहले भारत की संप्रभु रेटिंग कम करते हुए कहा था कि लंबे समय तक संभावित आर्थिक सुस्ती और खराब होती जा रही वित्तीय स्थिति से निपटने की नीतियों को लागू करना सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के खिलाफ केंद्र की ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को गहरी खाई में डाल दिया: राहुल गांधी

Next Post

रांची सदर अस्पताल कब शुरू होगा पूरी क्षमता के साथ: हाईकोर्ट

Next Post
रांची सदर अस्पताल कब शुरू होगा पूरी क्षमता के साथ: हाईकोर्ट

रांची सदर अस्पताल कब शुरू होगा पूरी क्षमता के साथ: हाईकोर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d