BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय महिला बॉक्सर मेरीकॉम ने रचा इतिहास, पुरुष मुक्केबाज छोड़ा पीछे

by bnnbharat.com
October 10, 2019
in समाचार
भारतीय महिला बॉक्सर मेरीकॉम ने रचा इतिहास, पुरुष मुक्केबाज छोड़ा पीछे

Indian female boxer Mary Kom created history, male boxer left behind

Share on FacebookShare on Twitter

रूस: ‘मैग्नीफिशेंट मेरी’ के नाम से मशहूर 36 साल की भारतीय महिला बॉक्सर मेरीकॉम ने गुरुवार को इतिहास रच दिया. उन्होंने उलान उदे (रूस) में जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 51 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की इंग्रीट वालेंसिया को 5-0 से करारी शिकस्त दी.

महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में मेरीकॉम का यह 8वां पदक होगा, अब देखना है कि वह किस पदक पर कब्जा करती हैं. मेरीकॉम के नाम पहले से ही महिला विश्व चैम्पियनशिप में सर्वाधिक मेडल (6 गोल्ड+ एक सिल्वर) जीतने का रिकॉर्ड है. अब उनका रिकॉर्ड और पुख्ता हो गया है. आयरलैंड की केटी टेलर (5 गोल्ड+ 1 ब्रॉन्ज) पहले ही पिछड़ चुकी हैं.

पुरुष और महिला दोनों विश्व चैम्पियनशिप की बात करें, तो मेरीकॉम ने सर्वाधिक पदक अपने माम कर लिया है. उन्होंने 8वां पदक पक्का कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. यानी महिला या पुरुषों दोनों वर्गों ने सर्वाधिक विश्व चैम्पियनशिप पदक अब मेरीकॉम के नाम है. उन्होंने पुरुष मुक्केबाज क्यूबा के फेलिक्स सेवॉन (1986-1999) को पीछे छोड़ा, जिनके नाम विश्व चैम्पियनशिप में 7 पदक थे.

विश्व चैम्पियनशिप: सर्वाधिक पदक

1. मेरीकॉम (महिला) – 8 पदक

2. फेलिक्स सेवॉन (पुरुष), 7 पदक (6 गोल्ड+ 1 सिल्वर)

3. केटी टेलर (महिला) 6 पदक (5 गोल्ड+ 1 ब्रॉन्ज)

अब शनिवार को सेमीफाइनल में तीसरी वरीय मेरीकॉम का सामना दूसरी वरीय तुर्की की बुसेनाज काकिरोग्लू से होगा, जो यूरोपियन चैम्पियनशिप और यूरोपियन गेम्स की मौजदा गोल्ड मेडलिस्ट हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, सड़क जाम

Next Post

जेईई मेन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज

Next Post
जेईई मेन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज

जेईई मेन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d