BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान से आई भारतीय लड़की गीता को महाराष्ट्र में मिली उसकी असली मां

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
पाकिस्तान से आई भारतीय लड़की गीता को महाराष्ट्र में मिली उसकी असली मां
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : भारतीय लड़की गीता को महाराष्ट्र में उसकी असली मां मिली. दिवंगत सुषमा स्वराज की मदद से पाकिस्तान से भारत आई थी. पाकिस्तान में एक सामाजिक कल्याण संगठन ने जिस मूक बधिर भारतीय लड़की को आसरा दिया था और 2015 में भारत भेज दिया था. उसे आखिरकार महाराष्ट्र में उसकी असली मां से मिला दिया गया. वह गलती से पाकिस्तान चली गई थी.

पाकिस्तान के डॉन अखबार ने खबर दी है कि विश्व प्रसिद्ध ईधी वेल्यफेयर ट्रस्ट के पूर्व प्रमुख दिवंगत अब्दुल सत्तार ईधी की पत्नी बिलकिस ईधी ने बताया कि गीता नाम की भारतीय मूक बधिर लड़की को महाराष्ट्र में उसकी असली मां से मिला दिया गया है. बिलकिस ने बताया, वह मेरे संपर्क में थी और इस सप्ताहांत उसने मुझे अपनी असली मां से मिलने की अच्छी खबर दी. उन्होंने यहां एजेंसी से पुष्टि की, उसका यानि लड़की का असली नाम राधा वाघमारे है और उसे उसकी असली मां महाराष्ट्र राज्य के नैगांव में मिली.

बिलकिस के मुताबिक, उन्हें गीता एक रेलवे स्टेशन से मिली थी और जब वह 11-12 की रही होगी. उन्होंने उसे कराची के अपने केंद्र में रखा था. उन्होंने कहा, वह किसी तरह से पाकिस्तान आ गई थी और जब कराची में हमें मिली थी तो वह बेसहारा थी. बिलकिस ने बताया कि उन्होंने उसका नाम फातिमा रखा था लेकिन जब उन्हें मालूम चला कि वह हिंदू है तो उसका नाम गीता रखा गया. हालांकि वह सुन और बोल नहीं सकती है.

2015 में भारत की पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज ने लड़की को भारत लाने का इंतजाम किया था. बिलकिस ने बताया कि गीता को अपने असली माता-पिता ढूंढने में करीब साढ़े 4 साल का वक्त लगा और इसकी पुष्टि डीएनए जांच के जरिए की गई है. उन्होंने बताया कि गीता के असली पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है और उसकी मां मीना ने दूसरी शादी कर ली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था व क्यू मैनजमेंट की निगरानी

Next Post

पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत और 39 घायल

Next Post
पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत और 39 घायल

पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत और 39 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d