जमशेदपुर: भारतीय जन मोर्चा, जमशेदपुर महानगर का एक महत्वपूर्ण बैठक जिला संयोजक रामनरायण शर्मा के अध्यक्षता में जिला कार्यालय में रखा गया. बैठक में यह तय हुआ कि अयोध्या रामजन्म भूमि पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा में जाएंगे. अयोध्या यात्रा के लिए सागर तिवारी को प्रभारी और सतीश गुप्ता को सहप्रभारी घोषित किया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए रामनरायण शर्मा ने कहा कि भारतीय जन मोर्चा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का फैसले पर हिन्दू धर्म में खुशी की लहर है. ऐसे में जमशेदपुर से सदस्य राम मंदिर निर्माण शुरू होने से पहले अयोध्या जाकर दर्शन करेंगे.
पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय चाहते थे कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आदर्श सभी के भीतर होना चाहिए. इसके लिए अयोध्या जाकर मर्यादित राह पर चलने का संकल्प सभी को लेना चाहिए और इसकी शुरुआत संगठन के सदस्य से ही हो. यात्रा का आरम्भ दिनांक 18 मार्च से शुरू होगा और 21 मार्च तक रहेगा. इसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे.
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा किया गया और मासिक बैठक जिला, विधानसभा, मंडल और क्षत्रिय कमेटी का तय किया गया. मंडल संयोजक के द्वारा क्षेत्र के समस्या को रखा गया जिसे ठीक करने के लिए योजना तैयार किया गया.
बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक रामनरायण शर्मा, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, महिला मोर्चा संयोजक ब्युटी तिवारी, जिला प्रवक्ता सागर तिवारी, कार्यलय प्रभारी विकास सिंह, भास्कर मुखी, रतन महतो, विजय नारायण, प्रमोद मिश्रा, आर के दुबे, दुर्गा राव, विनोद राय, मनोज सिंह,चनदेशखर राव, संजीव आचार्य, अमुल्यो कर्माकर, मुन्ना सिंह, प्रभु राम मुंडा, धनजी पांडे एवं जिला और मंडल के संयोजक और सहसंयोजक उपस्थित थे.

