BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन की घुसपैठ पर भारतीय बाजारों का तगड़ा प्रहार, चीनी सामान की ब्रिकी में 60% की गिरावट

by bnnbharat.com
November 4, 2019
in समाचार
चीन की घुसपैठ पर भारतीय बाजारों का तगड़ा प्रहार, चीनी सामान की ब्रिकी में 60% की गिरावट

चीन की घुसपैठ पर भारतीय बाजारों का तगड़ा प्रहार, चीनी सामान की ब्रिकी में 60% की गिरावट

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आम तौर पर दिवाली (Diwali) के त्योहार के दौरान चीनी सामान भारी मात्रा में बेचा जाता है लेकिन चीनी सामान की बिक्री में कमी आई है. पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष चीनी सामान की ब्रिकी में लगभग 60% की गिरावट दर्ज की गई है.

चीनी उत्पादों की बिक्री में 60 प्रतिशत की गिरावट का आंकड़ा कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा हाल ही में दिवाली त्यौहार के दौरान देश के 21 शहरों में किए गए एक सर्वे के आधार पर जारी किया गया है.

एक अनुमान के मुताबिक, दिवाली के दौरान 2018 में बेचे जाने वाले चीनी सामानों का मूल्य लगभग 8000 करोड़ रुपये था, जबकि इस साल दीपावली के त्योहार पर चीनी सामानों की बिक्री लगभग 3200 करोड़ रुपये की हुई .

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘इस साल हमने दीवाली के त्योहार पर चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए जुलाई के महीने में ही देश भर के व्यापारियों और आयातकों को अग्रिम सलाह दी थी और परिणामस्वरूप आयातकों ने चीन से बेहद कम मात्रा में माल आयात किया और दूसरी तरफ व्यापारियों ने भी स्वदेशी सामान खरीदने पर ज्यादा जोर दिया और यही कारण था की इस वर्ष दिवाली त्यौहार में चीनी उत्पादों की उपलब्धता बेहद कम थी .’

चीनी उत्पादों की बिक्री में यह जबरदस्त गिरावट भारतीय व्यापारियों की खरीदी मानसिकता एवं भारतीय उपभोक्ताओं के बदलते खरीद व्यवहार को दर्शाता है.

कैट के सर्वे के अनुसार चीनी उत्पादों की बिक्री में बड़ी गिरावट खास तौर पर गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रिकल गैजेट्स, फैंसी लाइट्स, बरतन और रसोई उपकरण, प्लास्टिक आइटम, भारतीय देवताओं और मूर्तियों, घर की सजावट के सामान, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, दिवार हैंगिंग, लैंप, होम फर्निशिंग आइटम, फुटवियर, गारमेंट्स और फैशन गारमेंट आदि में मुख्य रूप से हुई.

सर्वेक्षण के दौरान लगभग 85% व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने इस दिवाली त्योहार के दौरान चीनी उत्पादों की बिक्री में गिरावट देखी है जबकि बाकी 15% व्यापारियों का मानना था कि भारत में अभी भी चीनी सामान का बाजार है.

ये सर्वे 24 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच किया गया इसमें देश के 21 प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंग्लुरु, हैदराबाद, रायपुर, नागपुर, पुणे, भोपाल, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, अहमदाबाद, रांची, देहरादून, जम्मू, कोयम्बटूर, भुवनेश्वर, कोलकाता, पांडिचेरी और तिनसुकिया में किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अगर नहीं करते गलतियां तो जीत हमारी होती : रोहित शर्मा

Next Post

कर्मचारी के साथ संबंध होने के कारण मैकडोनाल्ड के सीईओ को कंपनी ने निकाला बाहर

Next Post
कर्मचारी के साथ संबंध होने के कारण मैकडोनाल्ड के सीईओ को कंपनी ने निकाला बाहर

कर्मचारी के साथ संबंध होने के कारण मैकडोनाल्ड के सीईओ को कंपनी ने निकाला बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d