BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान के नकली बाबाओं के निशाने पर भारतीय सैनिक और उनके परिवार

by bnnbharat.com
November 11, 2019
in समाचार
पाकिस्तान के नकली बाबाओं के निशाने पर भारतीय सैनिक और उनके परिवार
Share on FacebookShare on Twitter

आतंक की फैक्ट्री चलाने वाली पाकिस्तान सेना और खुफिया एजेंसी (आईएसआई) भारत के खिलाफ नई साजिश रच रही है. पाकिस्तानी सेना और आईएसआई अब भगवा वस्त्रों का सहारा लेकर भारतीय सुरक्षा बलों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश में जुटी हुई है. भारतीय सेना ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है. सेना ने अपने जवानों को नकली बाबाओं और आध्यात्मिक गुरुओं से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है. भारतीय खुफियां एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार भगवा और गुरुआ वस्त्र पहने यह बाबा पाकिस्तानी एजेंट या आतंकवादी भी हो सकते हैं. जो उन्हें अपने जाल में फंसा कर गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश में हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सेना को ऐसे इनपुट मिले हैं कि कुछ पाकिस्तानी एजेंट भारत में सक्रिय हैं जो सेना के जवानों और उनके परिवारों को अपने जाल में फंसाने की फिराक में हैं. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का यह नया पैंतरा है. सैन्य अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे, यूट्यूब, व्हाट्सएप और स्काइप का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनके निशाने पर सेवारत सैनिक और उनके परिवार हैं. सेना ने लगभग 150 सोशल मीडिया प्रोफाइल की पहचान की है, जिन पर पाकिस्तानी एजेंट होने का संदेह है. अधिकतर यह सभी सोशल प्रोफाइल महिलाओं के नाम पर बनाई गई हैं. जिनके माध्यम से पाकिस्तानी सेना भारतीय सैनिकों को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं.

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद से ही पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है. पिछले तीन महीनों से लगातार वह भारत को मुसीबत में डालने की हर मुम्किन कोशिश कर रहा है. लेकिन भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता ने अब तक पाकिस्तान के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया है. 9 नवंबर को अयोध्या पर आया फैसला भी पाकिस्तान को अच्छा नहीं लगा है। भारत से बदला लेने के लिए पाकिस्तान हर पैंतरा आजमा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लुगू बुरू घंटा बाड़ी धोरोमगाढ राजकीय महोत्सव की हुई शुरुआत

Next Post

दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन पत्रों की बिक्री शुरु

Next Post
दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन पत्रों की बिक्री शुरु

दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन पत्रों की बिक्री शुरु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d