BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जब तक चीन सैनिक नहीं हटाएगा, तब तक डटे रहेंगे भारतीय जवान: रक्षा मंत्री

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
हमारी सेना पाक की हरकतों का दे रही मुंहतोड़ जवाब: राजनाथ सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सैनिकों की संख्या में तब तक कमी नहीं करेगा, जब तक चीन यह प्रक्रिया शुरू नहीं करता. हालांकि, उन्होंने बातचीत के जरिए समस्या का हल निकलने का भरोसा भी जताया. रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत सीमा क्षेत्रों में बेहद तेजी से आधारभूत ढांचे को विकसित कर रहा है और चीन ने कुछ परियोजनाओं को लेकर आपत्ति भी जताई है.

राजनाथ सिंह ने कहा, ” सैनिकों की संख्या में कमी नहीं की जाएगी. भारत सैनिकों की तैनाती में तब तक कमी नहीं करेगा, जब तक चीन यह प्रक्रिया शुरू नहीं करता.” इस मसले पर चीन से वार्ता प्रक्रिया के सवाल पर उन्होंने कहा, ” जारी गतिरोध जैसे मुद्दों को लेकर कोई समयसीमा निर्धारित नहीं है. आप एक तारीख तय नहीं कर सकते.” रक्षा मंत्री ने कहा, ” हमें बातचीत के माध्यम से हल निकलने को लेकर पूरा भरोसा है.”

अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा एक गांव बसाए जाने की रिपोर्ट को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सीमा से सटा हुआ है और इस तरह के बुनियादी ढांचे को कई वर्षों के दौरान विकसित किया गया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा जताए गए उस आकलन के बारे में पूछे जाने पर कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंध पिछले चार दशकों में न्यूनतम स्तर पर हैं और क्या चीन ने भारत का भरोसा तोड़ा है, तो सिंह ने कहा, ” बिना किसी संदेह के उन्होंने हमारा भरोसा तोड़ा है.” वहीं, किसान आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा ही बिंदुवार चर्चा पर जोर दे रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दूरसंचार संरचना कंपनियों को हुआ 2,500 करोड़ रुपए का नुकसान

Next Post

आरोप… किसान नेताओं की हत्या और परेड के दौरान की गई अशांति पैदा करने की साजिश

Next Post
किसानों ने सभी टोल प्लाजा पर किया कब्जा, भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

आरोप... किसान नेताओं की हत्या और परेड के दौरान की गई अशांति पैदा करने की साजिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d