BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज

by bnnbharat.com
March 16, 2020
in समाचार
भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज

भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज

Share on FacebookShare on Twitter

मुबंई: दुनिया भर के शेयर बाजारों पर कोरोना का कहर जारी है. इसके असर से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भी खुलते ही धड़ाम हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की भारी गिरावट के साथ 33,103.24 पर खुला. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9,587.80 पर खुला.

Also Read This: जनसंख्या में अनुपात में आरक्षण को लेकर वैधानिक अड़चनों को दूर करेंगे: मुख्यमंत्री

सुबह 9.34 बजे तक सेंसेक्स 2178 अंक टूटकर 31,925 पर पहुंच गया. इसी तरह, निफ्टी 518 अंक टूटकर 9,437.00 पर पहुंच गया. कोरोना से बचने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों का कदम निवेशकों को रास नहीं आया है.

सोमवार को आस्ट्रेलिया सहित दुनिया के कई शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए. अमेरिका और न्यूजीलैंड के केंद्रीय बैंक ने इमरजेंसी कदम उठाते हुए ब्याज दरों में कटौती की है. लेकिन इससे निवेशकों में कोई भरोसा नहीं जम पाया है.

Also Read This: सरकार रणछोड़ दास बन गई, सत्र स्थगित करके ही भाग गई: शिवराज सिंह चौहान

गौरतलब है कि कोरोना के कहर से इकोनॉमी को बचाने के लिए अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने रविवार को ब्याज दरों में 1 फीसदी तक की कटौती कर दी. बैंक ने कहा कि वह अपने बहीखाते में अगले कुछ सप्ताह में कम से कम 700 अरब डॉलर की बढ़त करेगा.

दुनियाभर में कोरोना वायरस खतरनाक रूप ले चुका है. इस वजह से ग्‍लोबली शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर जारी है.सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी सेंसेक्‍स और निफ्टी 10 फीसदी से अधिक लुढ़क गया और इस वजह से 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी. मतलब ये क‍ि इस दौरान शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ.

हालांकि, रोक की अवधि खत्‍म होने के बाद सुबह 10.20 बजे एक बार फिर शेयर बाजार में ट्र‍ेडिंग शुरू हुई. इसके बाद से सेंसेक्‍स और निफ्टी में जबरदस्‍त उतार-चढ़ाव दिखा. कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 1325 अंक यानी 4.04 फीसदी की बढ़त के साथ 34,103.48 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी की बात करें तो ये 365.05 (3.81%) अंक की बढ़त के साथ 9,955.20 अंक पर रहा.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना पर बोले मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, सरकार इस मामले में सकारात्मक फैसला लेगी

Next Post

अधिक राशि की मांग को लेकर वकील हड़ताल पर

Next Post
अधिक राशि की मांग को लेकर वकील हड़ताल पर

अधिक राशि की मांग को लेकर वकील हड़ताल पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d