BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

INDvsAUS: भारतीय टीम की नहीं होती है हार, जब विराट कोहली जीतते हैं टॉस

by bnnbharat.com
December 17, 2020
in समाचार
धोनी के कहने पर ही BCCI ने बनाया टीम इंडिया का कप्तान: विराट कोहली
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस जीतकर सीरीज में शुरुआत करने उतरी टीम इंडिया को आंकड़ों का साथ मिला. दरअसल, कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट में जब भी टॉस जीता, भारतीय टीम हारी नहीं. लेकिन गुलाबी गेंद वाले टेस्ट की दूसरी ही बॉल पर पृथ्वी शॉ बोल्ड हो गए. यानी शुरुआत ही दबाव के साथ हुई. 

टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान कोहली ने 26वां टॉस जीता. इससे पहले 25 मैचों में उनके टॉस जीतने से 21 में टीम इंडिया जीती, जबकि 4 मैच ड्रॉ रहे. अब विराट ने 26वां टॉस जीता है. अब देखना है कि वह इस टॉस को ‘मैच जीत’ में तब्दील कर पाते हैं या नहीं.

विराट की कप्तानी में टॉस जीतने पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड (टेस्ट)
मैच  26*
जीते  21
हारे  0
ड्रॉ  4

खुद विराट कोहली के लिए यह टेस्ट बहुत अहम है. कोहली ने 2020 में अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है. दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी मजेदार है. कंगारुओ ने इससे पहले तक गुलाबी गेंद से अपने सभी मैच जीते हैं. यानी 7 मैचों में एक भी उसने गंवाया नहीं है. रोचक यह है कि एडिलेड में उसने गुलाबी गेंद से 4 टेस्ट खेले और चारों जीते.

एडिलेड टेस्ट में कोहली के लिए इस साल तीन अंकों में पहुंचने का अंतिम अवसर होगा. पहले टेस्ट के समापन के बाद कोहली एक पति और एक पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए भारत लौट आएंगे.

गौरतलब है कि एडिलेड टेस्ट में कोहली शतक जमाने में कामयाब हुए, तो कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे और रिकी पोंटिंग (41 शतक) को पीछे छोड़ देंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क दुर्घटना: बस-तेल टैंकर में टक्कर, कई घायल

Next Post

हाई कोर्ट ने बाबूलाल के खिलाफ कार्यवाही पर लगाई रोक

Next Post
गरीबों, मजदूरों के साथ क्रूर मजाक कर रही राज्य सरकार: बाबूलाल मरांडी

हाई कोर्ट ने बाबूलाल के खिलाफ कार्यवाही पर लगाई रोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d