BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धोनी को मिस कर रही है भारतीय टीम, जल्द करनी चाहिए वापसी: कुलदीप यादव

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in समाचार
धोनी को मिस कर रही है भारतीय टीम, जल्द करनी चाहिए वापसी: कुलदीप यादव
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा है कि अभी भारतीय टीम में एमएस धौनी के दिन खत्म नहीं हुए हैं. कुलदीप चाहते हैं कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी भारतीय टीम में वापसी करें.

काफी उदाहरण ऐसे हैं जब कुलदीप को गेंदबाजी करते हुए धौनी से सलाह मिली है और उन्होंने टीम के लिए अद्भुत काम किया है. 25 वर्षीय कुलदीप ने कहा कि टीम धौनी को याद कर रही है और वह चाहते हैं कि वह फिर से राष्ट्रीय रंग में नजर आएं.

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में आखिरी बार मैदान पर नजर आए एमएस धौनी को लेकर कुलदीप यादव ने हाल ही में ये भी कहा था कि उन्हें अब धौनी की जरूरत नहीं है. वे बिना धौनी के अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं.

वहीं, अब उन्होंने कहा है, “हम सबको माही भाई की याद आ रही है. मैं माही भाई का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मैं वास्तव में चाहता हूं कि वह जल्द ही टीम में वापस आएं और खेलें. निजी तौर पर, मुझे लगता है कि उन्हें फिर से भारत के लिए खेलना चाहिए.”

उन्होंने बताया है, “जब भी हम मैदान पर कदम रखते हैं, माही भाई कुछ तात्कालिक सलाह के साथ आते हैं. उस सलाह ने मुझे मेरे करियर में बहुत मदद की. वह एक महान त्वरित सलाहकार हैं. वह ऐसे व्यक्ति हैं जो खेल से पहले और बाद में सलाह देना नहीं मानते हैं. वह चीजों का विश्लेषण करते हैं और मैदान पर तुरंत सलाह लेकर आते हैं. यही विराट (कोहली) भाई भी करते हैं.”

कुलदीप यादव ने कहा है, “माही भाई एक त्वरित सलाहकार हैं, विराट भाई एक महान प्रेरक हैं. इन दोनों के अलावा, रोहित भाई ने भी कई मौकों पर मेरा मार्गदर्शन किया.

मैं वास्तव में आभारी हूं कि मैं विराट, धौनी और रोहित जैसे सीनियर्स की कप्तानी में और उनके साथ खेल रहा हूं.” 60 वनडे और 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक 143 विकेट झटकने वाले कुलदीप यादव इकलौते ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दो हैट्रिक ली हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायक प्रदीप यादव ने ई मैनेजर को सेवा विस्तार देने की मांग की

Next Post

गोरखपुर जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में दस कोरोना पॉजिटिव मिले

Next Post
गोरखपुर जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में दस कोरोना पॉजिटिव मिले

गोरखपुर जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में दस कोरोना पॉजिटिव मिले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d