BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया शानदार प्रदर्शन, वेस्टइंडीज को 10 विकेट से किया पराजित

by bnnbharat.com
November 11, 2019
in समाचार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया शानदार प्रदर्शन, वेस्टइंडीज को 10 विकेट से किया पराजित

भारतीय महिला क्रिकेट ने किया शानदार प्रर्दशन, वेस्टइंडीज को 10 विकेट से किया पराजित

Share on FacebookShare on Twitter

सेंट लूसिया: भारत ने वेस्टइंडीज दौरे पर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए यहां खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेजबान टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 103 रन बनाए. भारत ने लक्ष्य को 11वें ओवर में ही हासिल कर लिया.

बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लेने के लिए दीप्ति शर्मा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुनी गई.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 15 के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए. हेली मैथ्यूज और नेशन ने तीसरे विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने का प्रयास किया. 49 के कुल योग पर मैथ्यूज (23) का विकेट गिरा.

इसके बाद, नेशन (32) ने नताशा मैकलीन (17) के साथ 32 रन जोड़े. हालांकि, दीप्ति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम के उपर शिकंजा कसा और लगातार विकेट हासिल किए.

इसके कारण वेस्टइंडीज की टीम 103 का स्कोर ही बना पाई. नाइट आठ और आलिया एलिनी एक रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत के लिए दीप्ति ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए जबकि राधा यादव, पूजा और शिखा पांडे को एक-एक विकेट मिला.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने एक बार फिर बेहतरीन शुरुआत दिलाई. वर्मा ने तेज बल्लेबाजी की और केवल 26 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

वर्मा को मंधाना का अच्छा साथ मिला जिन्होंने नाबाद रहते हुए भारत को जीत दिलाई. मंधाना ने 28 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए. वर्मा ने 35 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 69 रनों की पारी खेली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली सरकार उपलब्ध कराएगी गर्भवती महिलाओं को निजी लैब में मुफ्त जांच की सुविधा

Next Post

फिरोजपुर गांव की सड़क पर कीचड़ से ग्रामीण परेशान

Next Post
फिरोजपुर गांव की सड़क पर कीचड़ से ग्रामीण परेशान

फिरोजपुर गांव की सड़क पर कीचड़ से ग्रामीण परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d