BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक टेस्ट में जापान को 2-1 से दी शिकस्त

by bnnbharat.com
August 17, 2019
in समाचार
भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक टेस्ट में जापान को 2-1 से दी शिकस्त

Indian women's hockey team defeated Japan 2-1 in Olympic Test

Share on FacebookShare on Twitter

टोक्यो : भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां ओलम्पिक टेस्ट इवेंट की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में जापान को शिकस्त दी. भारत ने यहां ओई हॉकी स्टेडियम में हुए एक कड़े मुकाबले में मेजबान टीम को 2-1 से हराया. मेहमान टीम के लिए डिफेंडर गुरजीत ने दोनों गोल किए जबकि जापान के लिए एकमात्र गोल ईमी निशिखोरी ने दागा.

भारतीय टीम ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले मिनट से ही अटैकिंग खेल दिखाया. इसका परिणाम उसे पहले क्वार्टर में ही मिला. नौवें मिनट में गुरजीत ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी. मेहमान टीम हालांकि, इस बढ़त को ज्यादा देर तक बनाए नहीं रख पाई. दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही जापान ने बराबरी का गोल दागा. मेहमान टीम के लिए यह गोल निशिखोरी ने 16वें मिनट में किया.

Also Read This:- 15 लाख से अधिक गरीबों के बीच होगा कंबल का वितरण

इसके बाद, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. तीसरे क्वार्टर में भारत को एक मौका मिला जिसका उनलोगों ने लाभ उठाया. 35वें मिनट में गुरजीत ने शानदार गोल करते हुए मेहमान टीम को 2-1 से आगे कर दिया. अखिरी क्वार्टर में जापान ने लगातार प्रयास किए, लेकिन भारतीय डिफेंस डटी रही और दोबारा बराबरी का गोल नहीं होने दिया.

” अगले मैच में भारत को सामना रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उ. कोरिया ने किम के नेतृत्व में किया ‘नए हथियार’ का परीक्षण

Next Post

UP में बारिश से पारा लुढ़का , आज भी हो सकती है बारिश

Next Post
UP में बारिश से पारा लुढ़का , आज भी हो सकती है बारिश

UP में बारिश से पारा लुढ़का , आज भी हो सकती है बारिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d