BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय यूट्यूबर्स की कमाई में कमी आएगी, कंपनी वसूलेगी टैक्स

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
भारतीय यूट्यूबर्स की कमाई में कमी आएगी, कंपनी वसूलेगी टैक्स
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : वर्तमान दौर में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब कमाई का बेहतर जरिया ही नहीं है, बल्कि इसने लोगों को टैलेंट दिखाने के लिए एक प्लेटफॉर्म भी दिया है. लेकिन अब अमेरिका से बाहर के यूट्यूबर्स की कमाई कम हो जाएगी. दरअसल, अब तक यूट्यूब पर वीडियो बनाने वालों को टैक्स नहीं देना पड़ता है लेकिन जल्द ही टैक्स देना पड़ेगा. गूगल ने भारतीय यूट्यूबर्स को मेल भेजकर चेतावनी दी है. इसमें कंपनी ने साफ किया है कि इस साल 31 मई के बाद यूट्यूबर्स की कमाई पर टैक्स लगेगा.

राहत की बात है कि आपको सिर्फ उसी व्यूज के टैक्स देने होंगे जो आपको अमेरिकी व्यूअर्स से मिले हैं. साथ ही अमेरिकी क्रिएटर्स को टैक्स नहीं देना होगा. इसका मतलब हुआ कि भारतीय यूट्यूबर्स का अमेरिका में कोई वीडियो देख रहा है तो इस व्यूज से होने वाली कमाई पर टैक्स देना होगा.

गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब की नई टैक्स पॉलिसी की शुरूआत जून 2021 से लागू हो रही है. गूगल ने अपने ऑफिशियल कम्यूनिकेशन में वीडियो क्रिएटर्स से एडसेंस अकाउंट में टैक्स इनफॉर्मेशन सबमिट करने को भी कहा है. यदि आप अपने टैक्स की जानकारी 31 मई 2021 तक नहीं देते हैं तो कंपनी आपकी कुल कमाई से 24 फीसदी तक पैसे काट लेगी. भारत के मामले में यदि आप टैक्स की जानकारी देते हैं तो अमेरिकी दर्शकों से मिलने वाले व्यूज पर आपका टैक्स 15 फीसदी तक कम हो जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

OECD का दावा, दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगी भारत की इकोनॉमी

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि की बधाई दी

Next Post
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि की बधाई दी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि की बधाई दी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d