अमेरिका: कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव चल रहे हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर अमेरिकी चुनावों पर है. अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से कोविड पॉजिटिव होने के बाद ठीक होकर वापसी की है.
उन्होंने शुक्रवार को प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लिया है. जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके पास कोरोना वायरस का टीका है. जिसकी मद्द से वह ठीक हुए हैं. वहीं इसके अलावा उन्होंने अपनी डिबेट में भारत का भी नाम लिया.
ट्रंप ने प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान जलवायु परिवर्तन के लिए भारत,रुस और चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अमेरिका बहुत कम कार्बन का उत्सर्जन करता है. इसके अलावा डिबेट में ट्रंप और जो बिडेन के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि नॉर्थ कोरिया से अमेरिका के रिश्ते कितने खराब हैं.

