BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत ने की पाकिस्तान से काउंसलर एक्सेस की अपील

by bnnbharat.com
July 18, 2019
in समाचार
भारत ने की पाकिस्तान से काउंसलर एक्सेस की अपील
Share on FacebookShare on Twitter

आईसीजे के फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत कुलभूषण जाधव की जल्द रिहाई और वतन वापसी के लिए जोर-शोर से काम करना जारी रखेगा. वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि न्याय की जीत हुई है, लेकिन उसने साथ ही कहा कि जाधव की सुरक्षा का मामला अब भी चिंता का विषय है. उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सच्चाई और न्याय की जीत हुई है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय इस मामले में भारत के रुख को पूरी तरह मान्य ठहराता है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से कहा कि वह जाधव को तत्काल राजनयिक पहुंच मुहैया कराने जैसे आईसीजे के निर्देश को लागू करें. आईसीजे ने अपनी सुनवाई में पाकिस्तान को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को सुनाई गई मौत की सजा की समीक्षा करने और उन्हें राजनयिक पहुंच प्रदान करने के लिए कहा है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हम आईसीजे के आज के फैसले का स्वागत करते हैं. सच्चाई और न्याय की जीत हुई है. आईसीजे को तथ्यों के गहन अध्ययन पर आधारित फैसले के लिए बधाई.

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी फैसले का स्वागत किया. उनके सचिवालय ने ट्वीट किया कि मैं कुलभूषण जाधव को न्याय दिलाने के लिए सरकार के अथक प्रयासों की सराहना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि इस फैसले से उनके परिवार वालों को सांत्वना मिलेगी. गृह मंत्री और भाजपा प्रमुख अमित शाह ने ट्वीट करके आईसीजे के फैसले को सच्चाई की जीत बताया.

उन्होंने कहा कि यह फैसला सच्चाई की जीत है और मानव सम्मान की रक्षा करता है. यह मोदी सरकार के राजनयिक प्रयासों और सभी भारतीयों की सुरक्षा को लेकर उनकी प्रतिबद्धता का एक अन्य उदाहरण है. मैं इस मामले में हरीश साल्वे जी के विलक्षण प्रयासों के लिए उन्हें बधाई देता हूं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने जाधव के परिवार से बात की और उनके साहस की सराहना की. उन्होंने ट्वीट किया सत्यमेव जयते. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत के लिए एक बड़ी जीत करार दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक का नाटक : बीजेपी की राह मुश्किल या आसान?

Next Post

अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Next Post
अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d