नई दिल्ली:- देश का पहला खिलौना क्लस्टर (India’s first toy manufacturing cluster) कर्नाटक में बनेगा. यह बेंगलुरु से 365 किमी दूर स्थित कोप्पल जिले के भानापुर गांव में बनेगा. इसकी जानाकरी कर्नाटक सरकार ने शनिवार को दी है. इसका निर्माण इसी साल दिसंबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है. कर्नाटक सरकार के मुताबिक, क्लस्टर की 400 एकड़ जमीन में से 300 एकड़ एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) होगा जो निर्यात के लिए समर्पित होगा. बाकी घरेलू बाजार में पूरा होगा. इसे तैयार करने में करीब 5,000 करोड़ रुपये तक की लागत आएगी.1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि इस क्लस्टर में खिलौना निर्माण की 100 से अधिक यूनिट्स होंगे

