BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत का मस्तक किसी भी हाल में झुकने नहीं देंगे: राजनाथ सिंह

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in Uncategorized
भारत का मस्तक किसी भी हाल में झुकने नहीं देंगे: राजनाथ सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में LAC पर जारी भारत-चीन सीमा विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वे भारत का सिर किसी भी हाल में झुकने नहीं देंगे.

उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच में पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं. इस समय भी दोनों तरफ फोर्स हैं लेकिन भारत और चीन के बीच मिलिट्री लेवल पर बातचीत जारी है. उन्होंने कहा कि हम भारत का मस्तक किसी भी हालत में झुकने नहीं देंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम इस मसले को सुलझा लेंगे.

उन्होंने कहा कि हम न तो किसी देश को झुकाना चाहते हैं और न ही अपने देश को झुकने देंगे. चीन और भारत के बीच जारी गतिरोध को हम सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं देशवासियों को ये विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम भारत का मस्तक कभी झुकने नहीं देंगे.

नेपाल के नक्शा विवाद पर राजनाथ सिंह ने कहा कि नेपाल के साथ भारत के भावनात्मक रिश्ते रहे हैं. हम कभी नहीं चाहेंगे कि इन रिश्तों में खटास आए. हम इस मसले को बातचीत से हल करेंगे. नेपाल भारत का भाई है. ये पूछे जाने पर कि क्या नेपाल को चीन उकसा रहा है इसपर उन्होंने कहा कि मैं यहां किसी पर आरोप नहीं लगा रहा. लेकिन ऐसा हो सकता है. नेपाल के साथ भारत का भावनात्मक रिश्ता है हम उसके साथ बातचीत से विवाद को हल कर लेंगे.

मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर रक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री ने जो भी जिम्मेदारी दी है मैं उसे कड़ी मेहनत के साथ पूरी कर रहा हूं. आत्मनिर्भर भारत के बारे में रक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं. पीएम का सपना है कि भारत अन्य देशों से सामान इंपोर्ट न करे बल्कि एक्सपोर्ट करे. उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ा है. इसे कुछ समय लग सकता है लेकिन ये होकर रहेगा.

राजनाथ सिंह ने कहा कि अब वर्चुअल रैलियां होंगी. मैं 8 जून मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर महाराष्ट्र में एक वर्चुअल रैली करूंगा. आने वाले समय में वर्चुअल रैलियां ही होंगी.

पीओके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की संसद ने पीओके को भारत का हिस्सा बताया है. संसद का ये संकल्प है कि हम पीओके को लेकर रहेंगे और हमें इसे पूरा करना है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि ये हमारी संसद का संकल्प है. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कुछ कहने से इनकार कर दिया लेकिन इशारों में कहा कि हम पीओके को पाकिस्तान से वापस लेकर ही रहेंगे.

रफाल विमान की पूजा करने पर रक्षामंत्री ने कहा कि हर किसी की अपनी धार्मिक आस्था होती है. अपनी आस्था के मुताबिक मैंने रफाल की पूजा की. मैंने उसमें उड़ान भी भरी. यह एक अलग ही रोमांच हो.

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं कभी नहीं चाहूंगा कि देश में वन पार्टी रूल रहे. उन्होंने कहा कि अलग-अलग पार्टियों का अलग महत्व है. हेल्दी डेमोक्रेसी होना बहुत ही जरूरी है. लेकिन पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत विश्व शक्ति बनकर रहेगा. कोरोना काल हमारे लिए एक बड़ी चुनौती लेकर आया है. लेकिन पीएम मोदी ने इस चुनौती को अवसर के रूप में देखा है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि काफी कुछ बदल गया है. हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं लेकिन मंत्रालय के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है. कोरोना का ही असर है कि मैं स्टूडियो में नहीं बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इंटरव्यू दे रहा हूं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्‍ली अस्‍पतालों में सिर्फ दिल्‍ली वालों का ही इलाज होगा: CM केजरीवाल

Next Post

समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने गांव को करवाया सैनिटाइज

Next Post
समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने गांव को करवाया सैनिटाइज

समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने गांव को करवाया सैनिटाइज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d