BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत की उम्मीदें खत्म, दूसरे राउंड में हारकर सायना नेहवाल बाहर

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
भारत की उम्मीदें खत्म, दूसरे राउंड में हारकर सायना नेहवाल बाहर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत की बैडमिंटन सुपरस्टार सायना नेहवाल थाईलैंड ओपन से बाहर हो गई हैं. अपने दूसरे राउंड के मैच में सायना को मेजबान थाईलैंड की ही बुसानन ओंगबामरूंगफान के हाथों 23-21, 14-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा.

सायना की हार के साथ ही साल के पहले टूर्नामेंट में भारत की आखिरी चुनौती भी खत्म हो गई है. मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत की पीवी सिंधु और शीर्ष पुरुष खिलाड़ी बी साई प्रणीत पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए थे. हालांकि, डबल्स में अभी भी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी मुकाबले में बनी हुई है.

पिछले साल के कोरोनावायरस ब्रेक के बाद पहली बार कोर्ट में उतर रहे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट अच्छा नहीं गुजरा है. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के मामले को लेकर हुई गलतफहमी के कारण हंगामा मचा ही था. इसके बाद कोर्ट पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने और निराश किया. इतना ही नहीं, टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों के लिए भी ये एक बड़ा झटका है.

मौजूदा समय में विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज सायना ने बुधवार 13 जनवरी को महिला सिंगल्स के पहले राउंड में मलेशिया की सेल्वाडेरेय किसोना को मात दी. इसके बाद गुरुवार 14 जनवरी को भी सायना ने दूसरे राउंड के अपने मैच में बुसानन के खिलाफ अच्छी शुरुआत की. हालांकि, 12वीं रैंक बुसानन ने सायना को कड़ी टक्कर दी और पहले गेम में आसानी ने हार नहीं मानी. इसके बावजूद सायना ने टाई-ब्रेकर में 23-21 से पहला गेम अपने नाम किया.

दूसरे गेम में बुसानन ने जबरदस्त वापसी की और सायना को ज्यादा देर टिकने का मौका नहीं दिया. बुसानन की हमले के सामने सायना संभल नहीं सकीं और 14-16 से ये गेम गंवा दिया. 1-1 की बराबरी के बाद तीसरे गेम में दोनों के बीच शुरुआत में अच्छी टक्कर मिली, लेकिन धीरे-धीरे बुसानन ने बढ़त हासिल करनी शुरू की और फिर काफी आगे निकल गईं.

जीत के बेहद करीब बुसानन को 19-13 के स्कोर पर सायना ने रोकने की कोशिश की और लगातार 3 पॉइंट हासिल कर वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन बुसानन ने फिर कोई मौका नहीं दिया और 21-16 से आखिरी गेम जीतकर तीसरे राउंड में प्रवेश किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

29 जनवरी से संसद का बजट सत्र , 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

Next Post

Bihar Corona Update: कोरोना के मिले 314 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 257943

Next Post
Corona Breaking: झारखंड में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 663, अभी अभी राज्य में 5 नए मरीज की पुष्टि

Bihar Corona Update: कोरोना के मिले 314 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 257943

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d