BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने जीता एटीपी चैलेंजर, पहले एशियाई

by bnnbharat.com
September 30, 2019
in समाचार
भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने जीता एटीपी चैलेंजर, पहले एशियाई

India's tennis player Sumit Nagal wins ATP Challenger, first Asian

Share on FacebookShare on Twitter

अर्जेंटीना: भारत के उदीयमान टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर क्ले इवेंट टाइटल जीत लिया है. यह इस सीजन में किसी भारतीय का पहला  एटीपी चैलेंजर टाइटल है. जबकि 22 साल के नागल के करियर का यह दूसरा चैलेंजर खिताब है. उन्होंने पहली बार 2017 में बेंगलुरु चैलेंजर इवेंट पर कब्जा जमाया था.

वर्ल्ड नंबर- 161 सुमित नागल ने अर्जेंटीना में ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में अर्जेंटीना के वर्ल्ड नंबर-166 फेकुंडो बैगनिस को 6-4, 6-2 से हराया. सेमीफाइनल में उन्होंने ब्राजील के वर्ल्ड नंबर-108 थियागो मोंटेइरो को 6-0, 6-1 से हराया था. इस खिताब के साथ ही सुमित नागल रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाने की ओर बढ़ गए हैं. उन्हें 80 रैंकिंग प्वाइंट का फायदा हो सकता है.

नागल ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर खिताब जीतने वाले पहले एशियाई हैं. पाब्लो क्यूवास, काइल एडमंड और पाब्लो अंडुजर ही गैर-अर्जेंटिनाई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता को जीता है. नागल को प्रतियोगिता में 7वीं सीड मिली थी, जबकि अर्जेंटीना के फेकुंडो बैगनिस को 8वीं वरीयता दी गई थी. नागल दक्षिण अमेरिकी धरती पर क्ले टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय भी बने.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में मेगा शो कराकर भाजपा तलाश रही है सियासी जमीन

Next Post

पिता शराब के नशे में करता था महिलाओं से छेड़छाड़, बेटे ने की FIR दर्ज

Next Post
पिता शराब के नशे में करता था महिलाओं से छेड़छाड़, बेटे ने की FIR दर्ज

पिता शराब के नशे में करता था महिलाओं से छेड़छाड़, बेटे ने की FIR दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d