BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टेस्ट सीरीज: भारत का गिरा तीसरा विकेट, 14 रन बनाकर कोहली आउट

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in समाचार
टेस्ट सीरीज: भारत का गिरा तीसरा विकेट, 14 रन बनाकर कोहली आउट

टेस्ट सीरीज: भारत का गिरा तीसरा विकेट, 14 रन बनाकर कोहली आउट

Share on FacebookShare on Twitter

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड टीम भारत के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के आखिरी मैच की पहली पारी में 235 रन पर ऑलआउट हुई. क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे मैच में भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे. इस लिहाज से टीम इंडिया को पहली पारी में 7 रन की बढ़त मिली.

भारत की दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं. कप्तान विराट कोहली एक बार फिर रन बनाने में नाकाम रहे. वे 14 रन बनाकर कॉलिन डी ग्रैंडहोम की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए. मयंक अग्रवाल 3 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए. ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया.

न्यूजीलैंड की पहली पारी में टॉम लाथम ने 52, काइल जैमिसन ने 49 और टॉम ब्लेंडल ने 30 रन की पारी खेली. जैमिसन ने नील वैगनर के साथ 9वें विकेट के लिए 51 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. हालांकि वे अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाने से चूक गए.

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4, जसप्रीत बुमराह 3, रविंद्र जडेजा 2 और उमेश यादव ने 1 विकेट लिया. बीजे वाटलिंग और टिम साउदी को बुमराह ने एक ही ओवर में आउट किया. रविंद्र जडेजा ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम को 26 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इससे पहले मोहम्मद शमी ने 5वें विकेट के रूप में हेनरी निकोल्स को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने 14 रन बनाए.

शमी ने न्यूजीलैंड के 4 खिलाड़ी लाथम, हेनरी निकोल्स, काइल जैमिसन और नील वैगनर को पवेलियन भेजा. उन्होंने सबसे पहले लाथम को क्लीन बोल्ड किया. जबकि 14 रन बनाकर खेल रहे निकोल्स को कोहली के हाथों कैच आउट कराया. वहीं, रविंद्र जडेजा ने शमी की गेंद पर 3 फीट उछलकर वैगनर का कैच लिया. शमी ने आखिरी विकेट के तौर पर जैमिसन को पवेलियन भेजा. ऋषभ पंत ने उनका कैच लिया.

शनिवार को टॉस हारकर भारतीय टीम पहली पारी में 242 रन पर सिमट गई. भारत के 5 बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली (3) मयंक अग्रवाल (7), अजिंक्य रहाणे (7), रविंद्र जडेजा (9) और उमेश यादव (0) दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. जबकि पृथ्वी शॉ ने 54, हनुमा विहारी 55 और पुजारा ने 54 रन की पारी खेली. वहीं, न्यूजीलैंड के लिए अपना दूसरा मैच खेल रहे काइल जैमिसन ने टेस्ट करियर में पहली बार 5 विकेट लिए. जबकि टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट को 2-2 विकेट मिले. अन्य एक सफलता नील वैगनर ने हासिल की.

अच्छी शुरुआत के बावजूद पृथ्वी शॉ, पुजारा और विहारी अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में नहीं बदल सके. पुजारा टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक लगाकर जैमिसन की गेंद पर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट हुए. विहारी चौथा अर्धशतक लगाकर नील वैगनर की गेंद पर आउट हुए. विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने उनका कैच लिया. वहीं, पृथ्वी शॉ टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे. जैमिसन की गेंद पर उनका कैच लाथम ने लिया. पृथ्वी शॉ ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की.

इनके अलावा ऋषभ पंत 12 बनाकर जैमिसन की गेंद पर बोल्ड हुए. वहीं, आखिरी विकेट के तौर पर मोहम्मद शमी 16 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने बोल्ड किया. शमी ने 10वें विकेट के लिए जसप्रीत बुमराह (10) के साथ 26 रन की साझेदारी की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निलंबित नाजिर पर मेहरबानी कार्यपालक पदाधिकारी को पड़ा महंगा, DC ने की कार्रवाई

Next Post

आपस में भिड़ी 2 मालगाड़ियां, भीषण हादसे में फंसे 3 ड्राइवर

Next Post
आपस में भिड़ी 2 मालगाड़ियां, भीषण हादसे में फंसे 3 ड्राइवर

आपस में भिड़ी 2 मालगाड़ियां, भीषण हादसे में फंसे 3 ड्राइवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d