BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IndiGo: 877 रु में मिल रहा हवाई टिकट, EMI की भी सुविधा

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
IndiGo: 877 रु में मिल रहा हवाई टिकट, EMI की भी सुविधा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश की जानीमानी हवाई कंपनी इंडिगो ने सस्ते हवाई टिकट का ऑफर दिया है. इंडिगो के इस ऑफर के तहत 877 रुपये में हवाई यात्रा का टिकट लिया जा सकता है. कंपनी का यह ऑफर 13 जनवरी 2021 से शुरू हो गया है. इंडिगो के इस ऑफर के तहत 17 जनवरी 2021 तक सस्ते में हवाई टिकट बुक कराया जा सकता है. कंपनी ने इस ऑफर की घोषणा एक ट्वीट के माध्यम से की है. इसमें कंपनी ने ऑफर के बारे में बताया है. आइये जानते हैं कि इस ऑफर के तहत लिए गए सस्ते हवाई टिकट का कब तक इस्तेमाल किया जा सकता है और अगर चाहें तो पैसों को कैसे किस्तों में भरा जा सकता है. इसी दौरान स्पाइसजेट ने आपना ऑफर शुरू किया है और यह कंपनी 899 रुपये में हवाई टिकट दे रही है. इस प्रकार दोनों कंपनियों के ऑफर को चेक किया जा सकता है, जिससे अपनी जरूरत के रूट के टिकट बुक कराए जा सकें.


5 दिन मिलेंगे यह सस्ते हवाई टिकट

इंडिगो अपने ऑफर के तहत केवल 5 दिन ही यह सस्त टिकट बेचेगी. इस दौरान इंडिगो के देश भर के रूप पर कहीं भी शुरुआत 877 रुपये से हवाई टिकट बुक कराया जा सकता है. इस ऑफर के अगर आप सस्ता हवाई टिकट लेते हैं तो 1 अप्रैल 2021 से लेकर 30 सितंबर 2021 के बीच आप कभी भी यात्रा कर सकते हैं. इंडिगो ने अपने इस ऑफर का नाम बिग फेट इंडिगो सेल दिया है. अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है. जानिए क्रेडिट कार्ड से जुड़े इंडिगो के ऑफर.

एसएसबीसी क्रेडिट कार्ड का ऑफर

अगर आप इंडिगो के इस सस्ते हवाई टिकट के ऑफर में और छूट चाहते हैं तो आपको एचएसबीसी के क्रेडिट कार्ड से मिल सकती है. अगर आप एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर इंडिगो का सस्ता हवाई टिकट बुक कराएंगे तो आपको 5 फीसदी को अतिरिक्त छूट मिलेगी. हालांकि यह छूट अधिकतम 750 रुपये तक ही मिलेगी. लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि आप कम से कम 3000 रुपये के हवाई टिकट खरीदें और यह खरीद इंडिगो की बेवसाइट या इसके ऐप के माध्यम से करें.

ये हे ईएमआई पर हवाई टिकट खरीदने का ऑफर

इंडिगो के इस बिग फेट इंडिगो सेल ऑफर में अगर आप इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड से सस्त हवाई टिकट खरीदते हैं तो आपको पैसे किस्तों में देने का मौका मिलेगा. इसके लिए आपको कम से कम 3000 रुपये के हवाई टिकट खरीदने होंगे. इस क्रेडिट कार्ड से इंडिगो के ऑफर के सस्ते हवाई टिकट खरीदने के लिए आपको इंडिगो की बेवसाइट से ही टिकट लेना होगा. ऐसा करने पर आप को 12 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा, जो अधिकतम 5000 रुपये तक मिल सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Next Post

पाइपलाइन बिछाने के कार्य में घोर अनियमितता, हो रहा पैसे का बंदरबांट

Next Post
पाइपलाइन बिछाने के कार्य में घोर अनियमितता, हो रहा पैसे का बंदरबांट

पाइपलाइन बिछाने के कार्य में घोर अनियमितता, हो रहा पैसे का बंदरबांट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d