रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा की शुरुआत हो रही है. यह विमान सेवा इंडिगो शुरू कर रहा है. अहमदाबाद के लिए विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम के 8:20 बजे उड़ान भरेगा. जबकि अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम 7:40 बजे पहुंचेगी. यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को है.
गौरतलब है कि अभी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट उड़ान भर रही हैं. रांची के एयरपोर्ट से कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ानें हैं.
इंडिगो की जो फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए जाती है. वही फ्लाइट अब सप्ताह में बाकी बचे दिन अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी.

