BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंदिरा गांधी के पास राजनीतिक दूरदर्शिता थी: रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
November 19, 2020
in समाचार
भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए सभी हदे पार की: डॉ. रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संदेश में कहा कि इंदिरा गांधी एक अजीम शख्सियत थीं. उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी, इंदिरा ने अपने पिता से राजनीति का ककहरा सीखा.

इंदिरा गांधी तत्कालीन राजघरानों के पूर्वी पर्स  समाप्त कराने को लेकर उठे तमाम विवाद के बावजूद तत्संबंधी प्रस्ताव को पारित कराने में सफलता हासिल करने,  बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने जैसा महत्वपूर्ण फैसला लेने और पृथक बांग्लादेश के गठन और उसके साथ मैत्री और सहयोग संधि करने में सफल होने के बाद भारतीय राजनीति के आकाश पर छा गई. इंदिरा की ऐतिहासिक कामयाबी के चलते उस समय देश में इंदिरा इज इंडिया इंडिया इज इंदिरा का नारा जोर शोर से गूंजता था.

इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू एवं प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने चुटिया स्थित इंदिरा गांधी चौंक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

श्रद्धांजलि सभा में अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा इंदिरा गांधी अपने व्यक्तित्व को व्यापक बनाने के लिए उन्होंने खुद भी प्रयास किया, इंदिरा के बारे में सबसे सकारात्मक बात यह थी कि वह राजनीति के दर्द को समझती थी और अपने साथियों से उनका बेहतरीन तालमेल था,गरीबी मुक्त भारत इंदिरा का एक सपना था हम सभी लोगों को मिलकर भारत से गरीबी को मिटाने के लिए काम करना चाहिए ताकि उनके सपनों को हकीकत में तब्दील किया जा सके.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने जो देश के लिए किया उसे भुलाया नहीं जा सकता. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और साहसिक फैसले किये जिसे आज भी दुनिया लोहा मानती है.

प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी के फैसलों ने देश को हर मोर्चे पर मजबूत बनाया, 18 मई 1974 को भारत ने दुनिया में अपनी परमाणु शक्ति का लोहा मनवाया था, भारत ने इस देश का पहला परमाणु परीक्षण पोखरन में किया था, जिसे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नाम दिया था स्माइलिंग बुद्धा.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति ला कर उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर किया तो वहीं दूसरी तरफ दुनिया के सामने इतिहास और भूगोल बदल कर अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता का परिचय दिया, आज देश उन्हें नमन कर रहा है भारत उनके कृतियों पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त, एसएसपी ने किया झरिया और धनबाद के छठ घाटों का निरीक्षण

Next Post

सुरक्षा और सुविधा को लेकर NDRF जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई: उपायुक्त

Next Post
सुरक्षा और सुविधा को लेकर NDRF जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई: उपायुक्त

सुरक्षा और सुविधा को लेकर NDRF जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d