BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुजफ्फरपुर में अंधाधुंध फायरिंग, कारोबारी को खदेड़कर मारी गोली

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
मुजफ्फरपुर में अंधाधुंध फायरिंग, कारोबारी को खदेड़कर मारी गोली

मुजफ्फरपुर में अंधाधुंध फायरिंग, कारोबारी को खदेड़कर मारी गोली

Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक कारोबारी को खदेड़ कर गोली मार दी. कारोबारी मनोज राय के सीने में गोली लगी है. मनोज राय को निशाना बनाकर दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें से एक गोली कारोबारी के सीने में बाईं ओर लगी है. घायल अवस्था में मनोज राय को उसके भाई सज्जन राय ने बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

घटना जिले के औराई थाना इलाके के रामनगर चौक की है. घायल मनोज राय ने बताया कि उसका पत्तल और ग्लास का कारोबार है. सुबह-सुबह वो अपनी दुकान पर खड़ा था, उसी समय शाही मीनापुर निवासी नितिन शाही वहां आया. उसके साथ बाइक पर एक और कोई अज्ञात व्यक्ति था, जिसने मनोज को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. मनोज भागने लगा तो उसे खदेड़ कर गोली चलाना शुरू कर दिया गया. फायरिंग के दौरान एक गोली मनोज के सीने में लग गई, लेकिन उसने अपने भाई सज्जन राय के घर में घुसकर जान बचाई.

मनोज राय के भाई सज्जन ने कहा कि गोली की आवाज सुनकर वो बाहर निकले तो पता चला कि अंधाधुंध फायरिंग हो रही थी. जब वहां भीड़ बढ़ने लगी तो बाइक सवार अपराधी फरार हो गए. उसके बाद घायल भाई को तत्काल सज्जन राय ने बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

घटना की सूचना मिलने पर औराई थाना पुलिस दल-बल के साथ पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है. जानकार सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि शराब कारोबार के विवाद में गोली चली है. हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है. औराई थानाध्यक्ष रविंद्र राय ने बताया कि घायल के बयान उसके ठीक होने के बाद लिया जाएगा और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सुबह-सुबह की फायरिंग से औराई का इलाका दहल गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल 

Next Post

बिहार के 27 जिलों में मानसून की दस्तक, अगले 48 घंटे में होगी बारिश

Next Post
बिहार के 27 जिलों में मानसून की दस्तक, अगले 48 घंटे में होगी बारिश

बिहार के 27 जिलों में मानसून की दस्तक, अगले 48 घंटे में होगी बारिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d