राँची:- रेलवे सुरक्षा बल, बानो एवं अपराध शाखा रांची के संयुक्त छापेमारी के दौरान प्रिया मोबाइल शॉप सिमडेगा में एक व्यक्ति को अनाधिकृत तौर से रेलवे के आरक्षित एवं अनारक्षित टिकटों की गैर कानूनी तरीके से कारोबार करते हुए हिरासत में लिया गया है
बता दें कि उसके पास से 53 रेल टिकट, एक लैपटॉप एवं एक मोबाइल फोन ज़प्त किया गया, जिसकी कीमत 1,91,495.23 रुपये आँकी गई है.
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत बानो पोस्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है.
