लखीसराय: लखीसराय अशोक धाम स्थित इन्द्र दमनेशवर महादेव मंदिर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. इन्द्र दमनेशवर महादेव मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह का आयोजन 2008 से लगातार हर वर्ष सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाता है.
अभी तक 390 लड़कियों का विवाह करवाया जा चुका है. इस साल यह अनोखा आयोजन दो महीने पहले ही होना था, किन्तु लाॅकडाउन के वजह से इसे स्थगित करना पड़ा. अब यह आयोजन 25 जून 2020 को दिन में 12 बजे मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ. हमारा उद्देश्य बस यह है कि दहेज मुक्त प्रथा तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मदद पहुंचा सके.
कोरोना महामारी को मध्य नजर रखते हुए एक शादी में केवल 4 व्यक्ति ही शामिल हुई. इस वर्ष कोरोना संकट के कारण लगभग 20 जोड़े शादियां ही करना संभव हो सका है. सभी जोड़ी को आयोजक की तरफ से गृहस्थ जीवन में उपयोगी सामान, मिठाइयां एवं दोनों पक्षों को भोजन दीया गया.

