रांची: 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेपाल हाउस सचिवालय में अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग इंदु शेखर चतुर्वेदी ने झंडोतोलन किया एवं सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.
उन्होंने कहा कि संविधान की सर्वोच्चता सबसे महत्वपूर्ण है. हमें अपने जीवन में विधि को सम्मान देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए.
इस अवसर पर अवर निरीक्षक देव कुमार सिंह के नेतृत्व में जैप 10 नेपाल हाउस, बटालियन द्वारा परेड किया गया. संत फ्रांसिस स्कूल सेमलोंग एवं सारस्वत संगीत केंद्र डोरंडा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए.
इस अवसर पर सचिव कल्याण विभाग डॉ हिमानी पांडे, पर्यटन सचिव राहुल शर्मा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं नेपाल हाउस सचिवालय में कार्यरत सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

