अयोध्याः– विश्व हिन्दू परिषद की ओर से अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि पर विशाल मंदिर बनाने के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण महाअभियान में राजस्थान में बीकानेर जिले के नोखा निवासी उद्योगपति नरसी कुलरिया ने दो करोड़ 25 लाख रुपए का सहयोग दिया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने बताया कि नोखा भामाशाह रहे दुलाराम कुलरिया के पुत्र नरसी कुलरिया ने यह निधि सींथल पीठाधीश्वर संत क्षमारामजी महाराज के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए समर्पित की है.

