BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

INDvsENG 1st Test: इशांत शर्मा ने किया गेंदबाजी का आगाज, इंग्‍लैंड ने बिना नुकसान तीन ओवर में बनाए 6 रन

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
INDvsENG 1st Test: इशांत शर्मा ने किया गेंदबाजी का आगाज, इंग्‍लैंड ने बिना नुकसान तीन ओवर में बनाए 6 रन
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई: चेन्नई के चेपक स्टेडियम में आज से टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू होने जा रहा है. टीम इंडिया एक बार फिर से कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में मैदान पर उतरने को तैयार है. इंडियन टीम को टॉस से ठीक पहले अक्षर पटेल की चोट से हालांकि बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को 2-0 से मात देकर इंडिया पहुंची है.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ शुक्रवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया है. दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसके दो शुरुआती मुकाबले चेन्नई में होंगे जबकि बाकी के दो मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे. दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं. भारतीय टीम जहां ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराने के बाद अपने घर में टेस्ट खेल रही है वहीं इंग्लिश टीम ने बीते महीने से श्रीलंका को उसके घर में हराया था.

इंडियन क्रिकेट टीम में ओपनिंग का जिम्मा रोहित शर्मा और शुभमन गिल संभालते हुए नज़र आएंगे. मीडिल ऑर्डर की कमान पुजारा, कोहली और रहाणे के हाथों में रहेगी. रिषभ पंत विकेटकीपर की भूमिका में होंगे. अश्विन, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा का खेलना भी लगभग तय है.

इसके अलावा बाकी दो बचे स्लॉट के लिए कुलदीप यादव, सुंदर, नदीम और राहुल चाहर में टक्कर है. पहले अक्षर पटेल का खेलना तय माना जा रहा था लेकिन मैच से ठीक पहले वो चोटिल हो गए. चूंकि सुंदर ऑफ स्पिनर हैं इसलिए उनकी बजाए प्लेइंग 11 में नदीम को मौका दे सकता है.

इंग्लैंड की टीम भी जैक क्राउली की चोट से परेशान है. इंग्लैंड क्राउली के स्थान पर लॉरेंस को मौका मिलेगा. इंग्लैंड पहले टेस्ट में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकता है. आर्चर का खेलना पूरी तरह से तय है. एंडरसन या फिर स्टुअर्ट ब्रॉड में से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को देखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है. अगर टीम इंडिया इंग्लैंड को इस सीरीज में 2-0 या उससे ज्यादा के अंतर से हराने में कामयाब हो जाती है तो वह जून में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड को टक्कर देगी.

संभावित Playing 11

इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबले, जो रूट (कप्तान), डेनियल लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, डोम बेस, जैक लीच, जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेंसेक्स पहली बार 51 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड

Next Post

जेल मैनुअल उल्लंघन मामला: लालू प्रसाद के केस में आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

Next Post
लालू के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल, जेल मैनुअल उल्लंघन का आरोप

जेल मैनुअल उल्लंघन मामला: लालू प्रसाद के केस में आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d