BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 53000 के पार, 1785 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
May 7, 2020
in Uncategorized
भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 53000 के पार, 1785 लोगों की मौत

भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 53000 के पार, 1785 लोगों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है.

इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 53,000 हजार पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 53,007 हो गई है और 1785 लोगों की मौत हुई है.

वहीं राहत की बात यह है कि 15331 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.

बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि 3 मई से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी. बता दें कि पहले चरण का लॉकडाउन 14 अप्रैल और दूसरा 3 मई को खत्म होने वाला था.

संक्रमितों की संख्या 53 हजार के पार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 हजार 007 हो गई है. 15 हजार 331 मरीज ठीक हो चुके हैं. अकेले महाराष्ट्र में 16 हजार 758 कोरोना पॉजिटिव हैं.

सबसे भयावह स्थिति महाराष्ट्र में है जहां कोरोना से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित है. वहीं 651 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है जबकि 3094 लोग कोरोना से जंग लड़ने में सफल रहें हैं.

देश में गुजरात संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, यहां कुल 6625 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए है जबकि 396 की संक्रमण से मौत हो गई है और 1500 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है और अभी 5532 संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिसमें से 65 की मौत हो गई है जबकि 1542 लोग ठीक भी हुए है.

लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ ढील देने की शुरुआत के साथ ही कोरोना ने भी तेजी से अपने पैर पसारे हैं. कुल मिलाकर 35 हजार, 902 मरीज अभी सक्रीय हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 3561 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हजार, 007 पहुंच गई. इसमें कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

मंत्रालय के अनुसार गुरुवार सुबह तक, गुजरात में 396, महाराष्ट्र में 651, राजस्थान में 92, पश्चिम बंगाल में 144, उत्तर प्रदेश में 60, पंजाब में 27, तमिलनाडु में 35, कर्नाटक में 29 और हिमाचल प्रदेश में 2 की मौत हो चुकी हैं.

इधर, कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेल के डिब्बों को कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज या मामूली एवं बहुत मामूली श्रेणी वाले संक्रमित मरीजों के लिए कोविड देखभाल केंद्र के रुप में उपयोग करने का निर्णय लिया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी ‘कोविड-19 के संदिग्ध / पुष्ट मामलों के उचित प्रबंधन संबंधी दिशानिर्देश: रेलवे कोच – कोविड देखभाल केंद्र ​​केयर’ के अनुसार मरीजों को उनके लक्षणों और नैदानिक ​​स्थिति के अनुसार डिब्बों में भर्ती किया जाएगा. लक्षणों या स्वास्थ्य स्थित में बदलाव होने पर उन्हें निर्दिष्ट केंद्र या अस्पताल में भेजा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DGP विजयवाड़ा के लिए रवाना, अस्पताल में भर्ती है मां

Next Post

महात्मा बुद्ध किसी एक परिस्थिति तक सीमित नहीं हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Next Post
महात्मा बुद्ध किसी एक परिस्थिति तक सीमित नहीं हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

महात्मा बुद्ध किसी एक परिस्थिति तक सीमित नहीं हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d