BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 6 आतंकी ढेर

by bnnbharat.com
March 21, 2020
in समाचार
घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 6 आतंकी ढेर

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 6 आतंकी ढेर

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना की ओर से वीरवार को दिगवार सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई में कम से कम छह आतंकी मारे गए.

इनमें दो से तीन बैट के सदस्य बताए जा रहे हैं. मारे गए आतंकियों के शव नो मेंस लैंड पर पड़े हुए हैं लेकिन पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते इसे कब्जे में नहीं लिया जा सका है.

दरअसल, पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ करा रहा था. दिगवार सेक्टर में गोलाबारी के दौरान पाकिस्तानी सेना ने करीब बीस वर्ष बाद पुंछ नगर को भी निशाना बनाने का प्रयास किया.

Also Read This: NASA ने कहा, धरती के करीब से गुजरेंगे 4 नए एस्टेरोइड

इस दौरान गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान के कब्जे वाले चिड़ीकोट क्षेत्र स्थित एक लांचिंग पैड से चार से छह आतंकियों के दल को घुसपैठ कराने की साजिश की गई.

इन्हें पास में ही स्थित नक्कर कोट क्षेत्र से भारतीय सीमा में धकेलने के लिए पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की.

सेना ने कार्रवाई करते हुए घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों को मोर्टार और यूनिवर्सल मशीनगन की सहायता से ढेर कर दिया.

पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी और मारे गए आतंकियों के शवों के सेना की चौकियों से अधिक दूरी पर पड़े होने के कारण सेना उन आतंकियों के शव को अपने कब्जे में नहीं ले पाई है.

Also Read This: कोरोना वायरस: जनता कर्फ्यू को लेकर झारखंड अलर्ट पर

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को दूसरे दिन भी शव वहीं पड़े रहे. पाकिस्तानी सेना भी उन शवों को उठा कर अपने क्षेत्र में ले जाने में सफल नहीं हो पाई.

हालांकि, जवाबी कार्रवाई में घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों के मारे जाने को लेकर सेना की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NASA ने कहा, धरती के करीब से गुजरेंगे 4 नए एस्टेरोइड

Next Post

जनता कर्फ्यू के कारण 3700 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

Next Post
जनता कर्फ्यू के कारण 3700 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

जनता कर्फ्यू के कारण 3700 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d