नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन का पांचवा चरण, जिसे अनलॉक-1 भी कहा जा रहा है, शुरू होते ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है.
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे HPCL, BPCL, IOC ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है. 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा किया गया है.
अब नई कीमतें बढ़कर 593 रुपये हो गया है. इसके अलावा कोलाकात में 31.50 रुपये बढ़ाए गए हैं और , मुंबई में 11.50 रुपये और चेन्नई में 37 रुपये महंगा हो गया. देश के अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं.

