BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फेसबुक लाइव कार्यक्रम में पथ विभाग की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in Uncategorized
पूजा बाद लौटने वाले लोगों की कोरोना जांच को लेकर विशेष अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त  अरवा राजकमल के निर्देशानुसार जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से आज कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल चाईबासा,   रामविलास साहू के द्वारा पथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि विभाग अपने कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित है. उन्होंने बताया कि विभागीय सचिव के निर्देशानुसार क्षेत्र के सड़कों को गड्ढा मुक्त (पोर्ट लैस) रखना है, जिसके तहत विभाग द्वारा क्षेत्र अंतर्गत सड़क में हुए गड्ढों कि मरम्मती का कार्य किया जा रहा है. जिसमें असुरा से बलनडीहा तक का कार्य प्रगति में है एवं मंझगांव से नोआमुंडी, जैंतगढ़ तक का कार्य भी प्रगति में है. उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों अनुपालनार्थ कार्य धीमी गति से चल रहा है.

कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि अभी सरकार द्वारा 7 योजनाओं को स्वीकृति दी गई है जिसमें 6 योजनाएं प्रगति में है तथा एक योजना टेंडर की प्रक्रिया में है. जगन्नाथपुर मोगरा से वरकेला तक 44.42 किलोमीटर तक रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें करीब एक तिहाई  पथ का  निर्माण कार्य संपन्न किया गया है.  बड़ानंदा से डंगुवापोसी 8 किलोमीटर तक  सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. कुंदरूगुटू से तांतनगर तक सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जो दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा. डंगुवापोसी से रामतीर्थ तक 9.8 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति में है. चाईबासा परिसदन से एनएच 75 ई  मेन रोड तक डेढ़ किलोमीटर सड़क का कार्य जिला परिषद  से अनापत्ति मिलने के उपरांत की जा रही है. चाईबासा से टोन्टों एवं रोआम तक 58.82 किलोमीटर सड़क का एक चौथाई काम कर लिया गया है.

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कार्य की प्रगति धीमी रहने का मुख्य कारण है कि रैयतों एवं वन भूमि का उपयोजन करना पड़ता है तथा इसका कार्य प्रगति पर है एवं जिला भू अर्जन  विभाग द्वारा जमीन हस्तांतरित करने के उपरांत  निर्माण कार्य संपन्न किया जाएगा.

जनमानस से अपील करते हुए कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग चाईबासा ने कहा कि यदि सड़क से संबंधित कोई भी समस्या हो तो कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं एवं सूचना पट पर लगे उनके संपर्क सूत्र पर भी अपनी समस्याएं बता सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने ऑन-द-स्पॉट बनाया मुनाका देवी का राशन कार्ड

Next Post

मनरेगा से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी एवं शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए टोल फ्री नंबर

Next Post
मनरेगा से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी एवं शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए टोल फ्री नंबर

मनरेगा से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी एवं शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए टोल फ्री नंबर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d