BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार की  जानकारी एवं सहायता हेतु 181 पर 24 घंटे कॉल करके जानकारी एवं सहायता लें

by bnnbharat.com
April 6, 2020
in Uncategorized
कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार की  जानकारी एवं सहायता हेतु 181 पर 24 घंटे कॉल करके जानकारी एवं सहायता लें

कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार की  जानकारी एवं सहायता हेतु 181 पर 24 घंटे कॉल करके जानकारी एवं सहायता लें

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष में  कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार की  जानकारी एवं सहायता हेतु 181 पर 24 घंटे  कॉल करके जानकारी एवं सहायता ले सकते हैं. नियंत्रण कक्ष में 3 शिफ्ट में रोस्टर लगाकर कार्य किया जा रहा जिससे 24 घंटे यहां एक डॉक्टर, एक प्रशासन एवं एक पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित रहते है जो विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर रहे है साथ ही संबंधित मामले हेतु कार्रवाई भी कर रहे है. नियंत्रण कक्ष में 40 लोगों की कंप्लायंस टीम भी रोस्टर ड्यूटी के अनुसार कार्य कर रही है जो आने वाले प्रत्येक कॉल की मोनेटरिंग कर रहे है एवं संबंधित मामले को त्वरित रूप से संबंधित विभाग एवं संबंधित जिलो को सूचित कर रहे है ,साथ ही उससे संबंधित किये गए कार्रवाई की भी ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इस टॉल फ्री नंबर पर अबतक 5691 शिकायतें दर्ज किए गए जिसमें 2421 शिकायतों पर कार्रवाई की जा चुकी है वहीं बचे हुए शिकायतों पर यथा संभव कार्रवाई की जा रही है. प्राप्त शिकायतों में से स्टेट कंट्रोल रूम में ही 234 मामलो को सुलझा लिया गया एवं लोगों को सही जानकारी एवं सहायता उपलब्ध करा दी गई है. अब तक फूड सप्लाई से संबंधित 1505, चिकित्सा से संबंधित 390, विधि व्यवस्था से संबंधित 247, अन्य राज्यों में फंसे लोगों से संबंधित 212 एवं अन्य 67 शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई एवं संबंधित को इस हेतु सहायता पहुंचाया गया है.

Also Read This: आकस्मिक खाद्यान्न निधि कोष से 2130 लोगों को मिला लाभ

अभी भी कई लोग देश के अन्य राज्यों में फंसे है, सरकार उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

राज्य सरकार झारखंड वैसे सभी लोग जो इस महामारी के चलते उत्पन्न कठिन परिस्थिति में अभी भी कई लोग देश के अन्य राज्यों में फंसे है सरकार उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार राज्य के सभी लोग जो राज्य के बाहर फंसे है उनसे संपर्क कर के उनकी सहायता करने के हर संभव प्रयास कर रही है. राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 4847 स्थानों पर झारखंड के 4,65,896 लोगों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है. जिसमें से सरकार द्वारा संबंधित राज्य के आला अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर 4,382 स्थानों पर 3,00,202 लोगों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गई है. सरकार इस ओर हर संभव प्रयास कर रही है कि कोई भी झारखंड का व्यक्ति किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में हो वह भूखा न रहे.

राज्य के सभी जिलों में अबतक 1,56,069 लोगों को राशन पहुंचाया जा चुका है

झारखंड खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में पीएचएच एवं एएवाई कार्ड धारकों के बीच अप्रैल और मई दोनों माह के अनाजों का वितरण किया जा रहा है. इस हेतु  विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में खाद्यान्न उपलब्ध करा दिए गए हैं. विभाग द्वारा अप्रैल माह का शत-प्रतिशत राशन उपलब्ध कराया गया है एवं मई माह का राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है. जिसमें मार्च महीने का पी डी एस के तहत लाभुकों तक शतप्रतिशत राशन उपलब्ध कराया जा चुका है वहीं अप्रैल महीने का 37.25% पीडीएस उपलब्ध करा दिया गया है. विभाग द्वारा नन पीडीएस के 1,58,893 लाभुकों को भी खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए हैं. विभाग द्वारा अभी तक 1,56,069 लोगों तक राशन पहुंचाया जा चुका है.

Also Read This: प्रदान संस्था के द्वारा 60 परिवारों के बीच राशन का हुआ वितरण

झारखंड के कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये इस हेतु मुख्यमंत्री दाल भात योजना कर रही कार्य

राज्य के विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री दाल भात योजना के तहत 344 केंद्र, पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष दाल भात योजना के 475 केंद्र एवं वर्तमान स्थिति को देखते हुए  दाल भात योजना के तहत अतिरिक्त 396 केंद्र कार्य कर रहें  हैं जिनपर 12,44,556 लोगों को खाना खिलाया जा रहा. सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में राहत सामग्रियों के पैकेट का वितरण भी किया जा रहा. 627 गैर सरकारी संस्थाओं एवं वॉलेन्टीयर्स द्वारा भी विभिन्न जिलों में लोगों को खाना खिलाने का कार्य किया जा रहा है. प्रवासी मजदूरों के लिए 655 कैंप खोले गए हैं जिनमें 64,809 लोगों को खाना खिलाया जा रहा है. फूड कॉरपोरेशन इंडिया द्वारा आटा चक्कियों से सम्पर्क किया गया है और उनमें गेहूं की सप्लाई की जा रही है. विभिन्न दवाई के होलसेल और वेंडर के लिए भी सरकार द्वारा पास मुहैया कराया जा रहा है जिससे वह रांची आकर जरूरी दवाइयों को ले जा सकते हैं.

राज्य के 13,33,077 पेंशन धारकों के अकाउन्ट में उनके पेंशन की राशि भेज दी गई है. शेष पेंशन धारकों को भी यथा शीघ्र उनके पेंशन की राशि उपलब्ध कराई जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फोन बूथ कोविड-19 सैंपल कलेक्शन केंद्र से कम समय में अधिक लोगों तक जाकर सैंपल कलेक्शन करने में होगी सुविधा

Next Post

लॉकडाउन समाप्ति के बाद की तैयारी दुरुस्त रखनी होगी: द्रौपदी मुर्मू

Next Post
लॉकडाउन समाप्ति के बाद की तैयारी  दुरुस्त रखनी होगी: द्रौपदी मुर्मू

लॉकडाउन समाप्ति के बाद की तैयारी दुरुस्त रखनी होगी: द्रौपदी मुर्मू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d