रांची: रेल सुरक्षा बल के 36 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन रांची रेल मंडल पर किया गया. रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के द्वारा रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर ट्रेन संख्या 02454 नई दिल्ली – रांची राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस से आये यात्रियों के लिए कोविड 19 से संबंधित जागरुकता अभियान चलाया गया और लोगों को इस महामारी से बचने की जानकारी दी गयी.

