जमशेदपुर: जमशेदपुर में छात्र वर्ग को ट्रांसजेंडर और उनके सामने आने वाले चुनौतियों के विषय में विस्तृत जानकारी देने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ट्रांसजेंडर सेमिनार का आयोजन जमशेदपुर विमेंस कालेज में किया गया. जंहा मुख्य रूप से आज के ज़माने में ट्रांसजेंडर के सामने आने वाले चौनौतीयों के विषय पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई.
समाज में आज भी ट्रांसजेंडर को उनका हक और सम्मान प्राप्त नहीं होता. हालाकि वर्ष 2015 में सर्वोच्च न्यायलय ने इन्हें समान अधिकार दिया है, लेकिन फिर भी समाज के तरफ से इन्हें उचित सम्मान नहीं मिलता है जिसके कारण लोग इन्हें अपने से अलग समझते हैं. इन कुरीतियों को समाज से दूर करने के लिए इस तरह के सेमिनार का आयोजन किया गया.
जिससे की छात्राओं को इनके विषय में जानकारी मिले और वे भी इन्हें समाज का हिस्सा माने. वही थर्ड जेंडर फ्रेंडशिस ने कहां समाज में शिक्षा और रोजगार को लेकर हम लोग को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर विमेंस कॉलेज में छात्राओं के बीच एक सेमिनार का आयोजन किया गया.
जिससे समाज में एक मैसेज जाए की थर्ड जेंडर भी इंसान है लोग उसे रोजगार और शिक्षा के लिए सहयोग करें ताकि एक अच्छा इंसान बनकर समाज में एक साथ मिलकर रह सके.

