BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा में पंजीकृत वेंडरों को दी गई माइनिंग रूल्स की जानकारी

by bnnbharat.com
March 7, 2020
in समाचार
मनरेगा में पंजीकृत वेंडरों को दी गई माइनिंग रूल्स की जानकारी

मनरेगा में पंजीकृत वेंडरो को दी गई माइनिंग रूल्स की जानकारी

Share on FacebookShare on Twitter

सुभाष प्रसाद सिंह,

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में कल उप विकास आयुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा योजना में पंजीकृत वेंडरों की समीक्षा बैठक हुई.

उपविकास आयुक्त ने जिले के छह प्रखंडों के पंजीकृत मनरेगा वेंडरों से सामग्री आपूर्ति तथा रॉयल्टी जीएसटी तथा अन्य कर से संबंधित बारी-बारी से वेंडरों से जानकारी ली. उन्होंने वेंडरों को लाभुक से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय गुणवत्ता मूलक सामग्री आपूर्ति करने का निर्देश दिया.

उप विकास आयुक्त के निर्देश के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा सभी मनरेगा वेंडरों को लघु खनिज के नियत लगान की दर तथा लघु खनिज के स्वामित्व की दर तथा माइनिंग रूल्स के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया.

सभी मनरेगा में पंजीकृत वेंडरों को खनन नियम के आधार पर प्रत्येक वेंडर को आधार कार्ड, जीएसटी प्रमाणपत्र, पैन कार्ड तथा 25 हजार रुपये आवेदन शुल्क के साथ खनन विभाग में पंजीकृत होने का निर्देश दिया.

उपविकास आयुक्त के द्वारा सभी पंजीकृत वेंडरों को मनरेगा प्रावधान के अनुरूप तथा माइनिंग रूल्स के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए सामग्री आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया.

सभी कनीय अभियंता को अपूर्ण योजना को पूर्ण करने, स्थल निरीक्षण के उपरांत योजना का प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया.

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मानव दिवस बढ़ाने तथा सभी ग्राम में जलसंचयन से सम्बंधित योजनाओं को क्रियान्वित कराने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित -गिरिबर मिंज, नाला- सुनील प्रजापति, करमाटांड़- पल्लवी सिन्हा, फतेहपुर -मुकेश बाउरी, सहायक अभियंता निखिल साहा, सभी कनीय अभियंता एवं सहायक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रेन में हुआ धमाका, 4 युवक घायल

Next Post

फर्जी डीड बनाकर हड़प लिया भुवनेश्वर की जमीन का मुआवजा

Next Post
फर्जी डीड बनाकर हड़प लिया भुवनेश्वर की जमीन का मुआवजा

फर्जी डीड बनाकर हड़प लिया भुवनेश्वर की जमीन का मुआवजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d