BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमानवीय: बिल नहीं भरा तो अस्पताल वालों ने बुजुर्ग मरीज को बेड से बांधा

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in Uncategorized
अमानवीय: बिल नहीं भरा तो अस्पताल वालों ने बुजुर्ग मरीज को बेड से बांधा

अमानवीय: बिल नहीं भरा तो अस्पताल वालों ने बुजुर्ग मरीज को बेड से बांधा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना के इस संकट काल में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी लोगों की सेवा के लिए दिन रात जुटे हुए हैं. देशभर में स्वास्थ्य से जुड़े लाखों लोग जी जान से काम कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान कुछ जगहों से चौंकाने वाली खबरें सामने आती रही हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है, जहां शाजापुर के एक अस्पताल में मरीज को बेड से बांध दिया गया.

दरअसल, मध्य प्रदेश के शाजापुर में बुजुर्ग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे. लेकिन अस्पताल का बिल नहीं चुका पाने पर उन्हें बेड से बांध दिया गया. बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल के कर्मचारियों ने बेड से बांधा. यह खबर सामने आते ही राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

सीएम शिवराज ने ट्विटर पर लिखा, शाजापुर के एक अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक के साथ क्रूरतम व्यवहार का मामला संज्ञान में आया है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा, सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी.

बता दें कि पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि बुजुर्ग व्यक्ति को बंधक बना लिया गया था और घटना से तीन से चार दिन पहले उसे उचित भोजन नहीं दिया जा रहा था. जबकि अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ”प्रदेश के शाजापुर में एक अस्पताल में एक बुजुर्ग व्यक्ति से ऐसा अमानवीय, बर्बर व्यवहार. बेटी का आरोप अस्पताल का बिल नहीं चुकाने पर पिता के हाथ-पैर रस्सियों से बांध बंधक बनाया.”

कमलनाथ ने आगे लिखा, ”इस कोरोना महामारी में प्रदेश के कई निजी अस्पतालों में अमानवीय व्यवहार, लूट-खसोट व उनकी मनमानी जारी है. जनता की कोई सुनने वाला नहीं है. सरकार इस घटना पर सख़्त कदम उठाये, दोषियों पर कार्यवाही हो.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाबालिग को अगवा कर ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार

Next Post

बढ़ती उम्र में जवां दिखने की है चाहत… तो खाएं एंटी एजिंग फूड्स

Next Post
बढ़ती उम्र में जवां दिखने की है चाहत… तो खाएं एंटी एजिंग फूड्स

बढ़ती उम्र में जवां दिखने की है चाहत... तो खाएं एंटी एजिंग फूड्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d