BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बुलेट ट्रेन और विस्टा प्रोजेक्ट रोकने के बजाए DA पर कैंची चलाना अमानवीय कदम: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
April 24, 2020
in समाचार
बुलेट ट्रेन और विस्टा प्रोजेक्ट रोकने के बजाए DA पर कैंची चलाना अमानवीय कदम: राहुल गांधी

बुलेट ट्रेन और विस्टा प्रोजेक्ट रोकने के बजाय DA पर कैंची चलाना अमानवीय कदम: राहुल गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) रोकने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का फैसला असंवेदनशील और अमानवीय है. राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि लाखों करोड़ की बुलेट ट्रेन परियोजना और केंद्रीय विस्टा सौंदर्यीकरण परियोजना को निलंबित करने की बजाय कोरोना से जूझ कर जनता की सेवा कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशन भोगियों और देश के जवानों का महंगाई भत्ता (डीए) काटना सरकार का असंवेदनशील तथा अमानवीय निर्णय है.

लाखों करोड़ की बुलेट ट्रेन परियोजना और केंद्रीय विस्टा सौंदर्यीकरण परियोजना को निलंबित करने की बजाय कोरोना से जूझ कर जनता की सेवा कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशन भोगियों और देश के जवानों का महंगाई भत्ता (डीए)काटना सरकार का असंवेदनशील तथा अमानवीय निर्णय है.

दरअसल, मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की तीन अतिरिक्त किश्तों पर रोक लगाने का फ़ैसला किया गया है. इसमें इस साल 1 जनवरी से लागू की गई 4 फ़ीसदी की महंगाई दर भी शामिल है. कैबिनेट की मुहर के बाद इसका ऐलान पिछले महीने की 13 तारीख को किया गया था. हालांकि सरकार ने ये साफ़ किया है कर्मचारियों को वर्तमान दर के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलता रहेगा.

महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 17 फ़ीसदी है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस साल 1 जनवरी, 1 जुलाई और अगले साल 1 जनवरी से मिलने वाले महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्तें कर्मचारियों को नहीं दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पैदल साहिबगंज जा रहे 5 मजदूरों को रोककर पुलिस कर रही है जांच

Next Post

मेरिको सफोला ने सीएम किचन को डोनेट किया 1000 लीटर तेल

Next Post
मेरिको सफोला ने सीएम किचन को डोनेट किया 1000 लीटर तेल

मेरिको सफोला ने सीएम किचन को डोनेट किया 1000 लीटर तेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d