BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमानवीय: शिक्षक ने छात्र को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
अमानवीय: शिक्षक ने छात्र को पीट-पीटकर किया लहूलुहान
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: एक तरफ तो शिक्षक को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ लखीसराय में एक शिक्षक का वो रूप देखने को मिला जिससे न केवल शिक्षक के रवैये पर जमकर सवाल उठ रहे हैं बल्कि शिक्षक द्वारा किये गए अमानवीय कार्य की भी जमकर निंदा हो रही है.

दरअसल मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव स्थित श्रीगणेश विद्या मंदिर का है, जहां होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने एक छात्र को पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया.

हम आपको बता दें कि सरकार ने लॉकडाउन के समय सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है और ऐसे में सरकार के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए श्रीगणेश विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय लॉकडाउन अवधि में भी खुला है. यहां काफी संख्या में बच्चे पढ़ाई करते हैं.

इसी बीच शुक्रवार को जब विद्यालय में पढ़ रहे नवीन कुमार के बेटे हरिओम कुमार ने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया, तो विद्यालय के शिक्षक ने छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा की छात्र के पीठ से खून निकल आया और वो बुरी तरह जख्मी हो गया. छात्र के पैर में भी गहरी चोट आई है.

शनिवार को घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और लोग शिक्षक की अमानवीय हरकत पर सवाल खड़े करते दिखे. बताया जा रहा है कि छात्र को उनके विद्यालय के शिक्षक श्यामकिशोर सिंह ने पीटा है. पीटने से पहले बालक को दीवार में रस्सी से बांध दिया गया था.

पिटाई के दौरान छात्र जब बेहोशी की हालत में आ गया, तब उसे घर भगा दिया गया. छात्र ने जब इसकी शिकायत अपने घर वालों से की, तो घरवाले भी विद्यालय प्रबंधन से इसका कारण जानने पहुंचे.

इसपर विद्यालय प्रधान ने कहा कि बच्चे को पिटाई नहीं लगेगी, तो वे पढ़ेंगे कैसे. हालांकि छात्र की मां ने फिलहाल थाने में इसकी शिकायत नहीं की है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिनदहाड़े छात्र की गला रेतकर हत्या, अपराधियों की तलाश जारी

Next Post

204 प्रवासी मजदूरों के प्राथमिकी वापस होंगे

Next Post
मजदूरों की पीड़ा

204 प्रवासी मजदूरों के प्राथमिकी वापस होंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d