BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्योपुर नगर के यातायात को सुगम बनाने की पहल

by bnnbharat.com
August 2, 2020
in समाचार
श्योपुर नगर के यातायात को सुगम बनाने की पहल
Share on FacebookShare on Twitter

श्योपुर: कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशान में श्योपुर नगर के यातायात को सुगम बनाने के लिये पहल शुरू की है. जिसके अंतर्गत वैकल्पिक मार्ग को चिन्हाकिंत कर निर्माण का कार्य कराने का प्रस्तााव तैयार किया जा रहा है.

वर्तमान मे नगर श्यो्पुर-शिवपुरी एवं पाली मार्ग है, जिनमें ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है. बडौदा से आने जाने वालो के लिये भी एक मात्र बडौदा रोड होने से इसपर भी ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है.

शिवपुरी, ग्वालियर, सवाई माधोपुर, कोटा एवं बारां से आने वाले वाहनों के लिये भी अन्यर वैकल्पिक रोड न होने के कारण सरदार चैक से गुजरते हैं. इस कारण सरदार चैक पर ट्रैफिक का सबसे अधिक दबाव होता है.

इसी प्रकार एसडीएम रूपेश उपाध्याय द्वारा नगरपालिका एवं राजस्व विभाग के अमले के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भम्रण कर वैकल्पिक मार्गो का जायजा लिया जा चुका है.

वर्तमान में विवेकानन्द चौराहे से बगवाज जाने वाले रोड से शहर के लिये केवल एक ही रोड है. अन्यज स्थानों से इस रोड से वाहनों का आना जाना नहीं हो पाता है.

बगवाज रोड से नगर की बेहतर कनेक्टिविटी बनाने के लिये बगवाज रोड से वार्ड नं. 02 से बाल्मीेकि पुलिया तक रोड को चैड़ा बनाने का प्रस्ता व तैयार किया गया है. इसी प्रकार बाल्मीकि पुलिया से कोतवाली के पीछे तक भी रोड चैडा करने का प्रस्ता्व तैयार किया जा रहा है.

इसी प्रकार बगवाज रोड से गुप्तेश्वार जाने वाली रोड के सामने मोती कुई के पीछे से 60 फुट चैडा किला गेट तक रोड बनाने के संबंध में प्रस्ताव दिया गया है.

इस मार्ग के बन जाने से आबादी का एक बडा हिस्सा मुख्य बाजार और जयस्तम्भ से जाये बगैर शिवपुरी, कलेक्ट्रेट, ग्वालियर आ-जा सकेगा. भविष्य मे इस रोड का विस्तार बंजारा डेम तक करने का भी विचार किया जा रहा है.

नगर के यातायात को सुगम बनाने की कार्यवाही के अतर्गत बंजारा डेम से सीप नदी के समांतर फक्कड चैराहा, कमालखेडी होते हुये सलापुरा नहर तक नया रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

इस रोड के बन जाने से पाली रोड के वाहन सीधे बडौदा से निकल सकेगें. साथ ही कोटा, बारां की ओर से आने वाले वाहन बगैर शहर मे प्रवेश किये सीधे सलापुरा जा सकेगें. जिससे सरदार चौक मे ट्रेफिक का दबाव कम होगा.

इसी प्रकार वर्तमान में पोलिटेक्निक कॉलेज, मॉर्डन स्कूल, हजारेश्वर स्कूल आदि के लिये कोई रोड नही है. इसी प्रकार शिवपुरी रोड से स्टेडियम के पीछे बने हॉस्टल एवं नक्चा बालाजी तक पहुंचने के लिये कोई भी रास्ता नहीं है.

इस व्यवस्था के अंतर्गत पॉलिटेक्निक से हजारेश्वर होते हुये मॉर्डन स्कूल के लिये रोड का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है. शीघ्र ही शिवपुरी रोड से स्टेडियम के पीछे हॉस्टलों तक रोड का निर्माण कार्य कराने की पहल सुनिश्चित की जा रही है.

नगर के यातायात को सुगम बनाने के लिए तैयार किये जा रहे प्रस्ताव के अंतर्गत मार्गो के स्टेडियम के पीछे से मार्डन स्कूल तक एक नया मार्ग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इस रोड के बन जाने से पाली रोड, बायपास के आसपास के निवासी बगैर अस्पसताल चैराहे जाये सीधे कलेक्ट्रेट, न्यायालय एवं जिला पंचायत आ सकेगें.

इसी प्रकार नगर के यातायात को सुगम बनाने के लिए चिन्हित मार्गो के बन जाने से शहर में जयस्तम्भ, सरदार चौक, मुख्य बाजार तथा बडौदा रोड के ट्रेफिक का दबाव कम होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चंबल नहर में छोड़ा 1 हजार क्यूसेक पानी, पहुंचा श्योपुर क्षेत्र में

Next Post

जिले में अब तक 398.25 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Next Post
झारखंड में 48 घंटे के दौरान अच्छी बारिश की संभावना

जिले में अब तक 398.25 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d