BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 माह की बच्ची को लगने वाली इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
5 माह की बच्ची को लगने वाली इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः मुंबई की पांच महीने की तीरा कामत एक दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्क्युलर एथ्रॉपी (SMA) से जूझ रही है. इसके इलाज में 22 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगना है. एसएमए एक दुर्लभ जैनेटिक कंडीशन है, जिसके चलते मसल्स का नुकसान होता है. यह मांसपेशियां चलने-फिरने के लिए जरूरी होती हैं.

डॉक्टरों के मुताबिक तीरा के शरीर में वह जीन मौजूद नहीं है, जो प्रोटीन बनाने के काम आती है और जिसकी वजह से मांसपेशियां और तंत्रिकाएं जीवित रहती हैं. और इसका नतीजा यह हुआ है कि तीरा के शरीर की तंत्रिकाएं काम करना बंद होने लगी थीं. इतना ही नहीं दिमाग की मांसपेशियां भी निर्जीव होती जा रही थीं, जिससे तीरा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इसके बाद तीरा को मुंबई के अस्पताल में 13 जनवरी को भर्ती कराया गया था, लेकिन इसके बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं दिखा और धीरे-धीरे इस बीमारी की वदह से एक फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया.
इस बीमारी के इलाज के लिए तीरा को Zolgensma इंजेक्शन लगना है, जिसे स्विटजरलैंड की कम्पनी नोवार्टिस तैयार करती है. कंपनी के मुताबिक यह इंजेक्शन जीन थैरेपी ट्रीटमेंट की तरह काम करता है, जिसे एक बार ही लगाया जा सकता है. एसएमए की परेशानी से जूझने वाले 2 साल से कम उम्र के बच्चों को लगाया जाता है. इंजेक्शन की कीमत को लेकर सभी में कौतुहल है कि आखिर यह इतना महंगा क्यों है? इसे लेकर कंपनी के सीईओ नरसिम्हन का कहना है कि जीन थैरेपी मेडिकल जगत में एक बड़ी खोज है. उन्होंने कहा कि इस इंजेक्शन के तीसरे चरण का परीक्षण किए जाने के बाद इंस्टिट्यूट फॉर क्लीनिकल एंड इकोनॉमिक ने इसकी कीमत 9 से 15 करोड़ रुपए के बीच तय की थी. फिर कंपनी नोवार्टिस ने इसी को देखते हुए इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपए रखी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Next Post

बाहर की दुनिया के लिए पेड़, पहाड़ और जमीन सिर्फ पैसा, आदिवासी समाज के लिए यह ईश्वरीय रूप : सरना आदिवासी धर्म कोड की मांग हुई तेज

Next Post
बाहर की दुनिया के लिए पेड़, पहाड़ और जमीन सिर्फ पैसा, आदिवासी समाज के लिए यह ईश्वरीय रूप : सरना आदिवासी धर्म कोड की मांग हुई तेज

बाहर की दुनिया के लिए पेड़, पहाड़ और जमीन सिर्फ पैसा, आदिवासी समाज के लिए यह ईश्वरीय रूप : सरना आदिवासी धर्म कोड की मांग हुई तेज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d