BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्णिया सेंट्रल जेल में कैदियों ने किया छठ व्रत

by bnnbharat.com
November 21, 2020
in समाचार
पूर्णिया सेंट्रल जेल में कैदियों ने किया छठ व्रत
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्णिया: आस्था के महापर्व छठ में सूर्य को अर्घ्य देने का हर किसी को अधिकार दिया गया है. इसी अधिकार के तहत पुर्णिया जेल के करीब 1800 से ज्यादा कैदीयों ने एक साथ आस्था का महापर्व मनाया. पूर्णिया केंद्रीय कारा में लगभग 2 दर्जन महिला और पुरुष कैदियों ने छठ का व्रत रखा था. ऐसे में जेल प्रशासन की तरफ से व्यवस्था करते हुए जेल परिसर में ही छठ घाट बनाया गया. साथ ही न केवल छठ व्रती बल्कि जेल में बंद 1800 से अधिक कैदियों के लिए पूजा अर्चना की व्यवस्था कराई गई.

लोक आस्था के इस महापर्व में जेल प्रशसन ने गंभीर अपराधों में सजायाफ्ता कैदियों को भी सेल से बाहर निकाला. इन कैदियों ने सामान्य श्रद्धालु की तरह जेल की चारदीवारी में भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर आस्था का महापर्व मनाया.

पूर्णिया केन्द्रीय कारा के जेल अधीक्षक जीतेंद्र कुमार ने बताया कि इस पर्व को लेकर पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किया गया है. हर कैदी पर पैनी निगाह है. सब एक साथ पूजा करके वापस से अपने सेल में जाएंगे. उन्होंने ने बताया कि रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना हुई. सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद वितरण और भोज की व्यवस्था की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मास्‍क नहीं पहनने पर 3,200 लोगों पर लगा जुर्माना, लाखों वसूले

Next Post

कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा, हम ‘अखंड भारत’ में विश्वास करते हैं: फडणवीस

Next Post
कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा, हम ‘अखंड भारत’ में विश्वास करते हैं: फडणवीस

कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा, हम 'अखंड भारत' में विश्वास करते हैं: फडणवीस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d