BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तिहाड़ जेल के कैदियों को लगा कोरोना का टीका, छोटा राजन और शहाबुद्दीन का टीकाकरण के लिस्ट में नहीं

by bnnbharat.com
March 20, 2021
in समाचार
तिहाड़ जेल के कैदियों को लगा कोरोना का टीका, छोटा राजन और शहाबुद्दीन का टीकाकरण के लिस्ट में नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े केंद्रीय कारागार दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कैदियों को भी कोरोना का टीका लगाने का काम शुरू हो गया है. पहले दिन जेल में बंद 13 कैदियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई. लेकिन इसी जेल में बंद छोटा राजन और आरजेडी के पूर्व सांसद बाहुबली शहाबुद्दीन को कोरोना का टीका नहीं लगाया गया है. तिहाड़ जेल के हाईप्रोफाइल कैदियों में शामिल इन दोनों को कोरोना टीका क्यों नहीं लगाया, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

तिहाड़ जेल में कोरोना टीकाकरण के पहले फेज में 623 कैदियों को टीका लगाए जाने का काम शुरू हुआ है. पहले फेज में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले 323 और बाकी 45 से 60 साल की उम्र वाले कैदियों को वैक्सीन का डोज दिया जाएगा. तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल के मुताबिक 45 से 60 साल वाले कई कैदियों को अलग-अलग तरह की बीमारी है. सभी कैदियों को सुरक्षा घेरे के बीच जेल के नजदीक वैक्सीन सेंटर पर ले जाकर कोरोना का टीका लगवाया जा रहा है.

 बता दें कि जिन 623 कैदियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है, उनमें ट्रायल और अंडर ट्रायल दोनों कैदी शामिल हैं. वैक्सीन लगने के पहले कैदियों से इजाजत भी ली जा रही है. जो कैदी वैक्सीन लगवाने के लिए राजी हो रहे हैं, उन्हें ही वैक्सीन लगाई जा रही है. तिहाड़ जेल में 45 से 60 साल के उम्र के कई हाईप्रोफाइल कैदी भी हैं, जिनमें डॉन छोटा राजन, बाहुबली शहाबुद्दीन आदि शामिल हैं, पर उन्हें वैक्सीन कब लगेगी, यह अब तक साफ नहीं हुआ है. आपको बता दें कि कोरोना काल में तिहाड़ जेल में बंद कई कैदियों में भी वायरस का संक्रमण पाया गया था. इनमें से कुछ कैदियों की मौत भी हो गई थी. यही नहीं, तिहाड़ जेल के कई अधिकारी भी कोविड का शिकार हो चुके हैं. यही वजह है कि देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद अब तिहाड़ जेल में भी वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का कहरः 24 घंटे में करीब 42 हजार नए केस, 188 लोगों की मौत

Next Post

लखनऊ शताब्दी की जेनरेटर कार में लगी आग, 1 घंटा 35 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन

Next Post
लखनऊ शताब्दी की जेनरेटर कार में लगी आग, 1 घंटा 35 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन

लखनऊ शताब्दी की जेनरेटर कार में लगी आग, 1 घंटा 35 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d