रांची: इनर व्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची Dist-325 के द्वारा हमारी अध्यक्ष नंदिता गुप्ता के नेतृत्व में पतरातू घाटी की मनमोहक वादियों में तीन प्रोजेक्ट किये गये, जिसमें पहला फ्रैंडशिप एंड फैलोशिप के अंतर्गत सभी सदस्यों ने सौहार्द पूर्ण वातावरण में तमबोला, पासींग द कैप, रैंप वॉक, अंताक्षरी और नृत्य का आनंद उठाया.
सदस्यों के लिए लजीज खाने का इंतजाम एग्जीक्यूटिव सदस्य अर्चना त्रिवेदी ने किया. जिसके लिए IWC स्वर्णरेखा के सभी सदस्य उनको धन्यवाद देते हैं. दूसरे प्रोजेक्ट में पतरातु के पास सोलीयो गांव में जाड़े से बचने के लिए वृद्धों में कंबल बांटे गए.
तीसरे प्रोजेक्ट में गांव के लोगों में मास्क और डेटोल साबुन बांटे गए. पूरे कार्यक्रम का संचालन क्लब की मलटी-टेलेंटेट उपाध्यक्ष नीता नारायण एवं सकारात्मक सोच वाली सचिव नम्रता कुमार ने किया.
सभी सदस्यों ने काफी आनंद और लुत्फ उठाया. साथ ही साथ विभिन्न प्रतियोगिता का भी आनंद लिया.
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता सोमा भादुड़ी, अंबुजा शरण, अर्चना त्रिवेदी, नीता शेखर, नीता नारायण, गीतांजली सिंह, सोनी वर्मा, सुनीता सिंहा आदि रहे.

