रांची: इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची जिला- 325 द्वारा एक छोटा सा गांव “सोलियां”: जो कि पीटीपीएस पतरातु के पास स्थित है! अध्यक्ष नंदिता गुप्ता और सचिव ने नम्रता कुमार के नेतृत्व में किसानों को उनकी खेती के लिए केरोसिन तेल से चलने वाले “होंडा मोटर पंप” भेंट किया.
इस प्रयोजन के लिए सचिव नम्रता कुमार की मां एल एम सिन्हा ने 2000 राशि क्लब को भेंट स्वरूप प्रदान किया.
क्लब की सदस्यों ने भी आगे बढ़कर जिसमें नीता नारायण, माला श्रीवास्तव ,ज्योति तिवारी ,संगीता सिन्हा ,गीतांजलि सिंह ,नीता शेखर, अर्चना त्रिवेदी, नीलम अखौरी, नीता सिंह, दीपा चौहान और नम्रता कुमार, सभी ने अपना अपना योगदान दिया तथा साथ ही साथ सभी ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर, किसान भाइयों को उन्नत खेती के लिए जानकारी भी दी.
यह इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा की तरफ से बहुत ही उम्दा प्रोजेक्ट था.

