रांचीः हर साल की तरह इस साल भी इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची डिस्ट्रिक्ट -325, ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास से मनाया. कोविड-19 के तहत घर में रहे सुरक्षित रहे” का पालन करते हुए सभी कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए गए.
पूरा कार्यक्रम अध्यक्ष नंदिता गुप्ता और सचिव नम्रता कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों द्वारा अपने अपने घरों में पौधारोपण से किया.

इसमें क्लब की नीता शेखर की अहम भूमिका रही. नीता शेखर ने भी अपने घर के आस-पास के लोगों के बीच मास्क और पौधों का वितरण किया.

क्लब की आईएसओ संध्या प्रकाश द्वारा राष्ट्रभक्ति कविता प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर किया गया, जिसमें संध्या, अर्चना, सोनी सहित अन्य का योगदान रहा.

सचिव नम्रता कुमार ने 10 मजदूरों को राशन सामग्री, हेंड वॉश, मास्क और मिठाइयों का वितरण किया. रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ रिंकू बनर्जी के सुमधुर राष्ट्रभक्ति गीत से हुआ.

इस पावन पर्व पर क्लब ने राष्ट्र प्रहरी सेना को दिल से धन्यवाद दिया. वीरों की गाथाएं, कविताएं और आजादी की कहानियों को सदस्यों द्वारा सुनाया गया और याद किया गया.
संगीता सिन्हा ने क्विज का आयोजन किया, जिसमें देश भक्ति से जुड़े सवाल पुछे गए. दो घंटे तक चलने वाले इस उत्सव में सभी सदस्य राष्ट्र भक्ति के रंग में रम गई. कार्यक्रम का समापन उपाध्यक्ष नीता नारायण के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्र गीत से संपन्न हुआ.

