रांची: इनरव्हील दोस्ती सेवा और समझ बनाने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन है 100,000 हजार से अधिक सदस्यों के साथ 100 देशों से अधिक इसके क्लब है उनमें से हमारा क्लब भी एक है जो जिला 325 के अंतर्गत आता है.
इसकी कार्यकाल 1 जुलाई से 30 जून तक होता है, जिसमें बहुत सारे सामाजिक काम किए जाते हैं. साल के अंत में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पुरस्कार समारोह का कार्यक्रम करते हैं जिसके तहत पूरे जिले में काम करने वाले को पुरस्कार दिया जाता है, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरस्कार वितरित करने का कार्यक्रम कोविड-19 के तहत ऑनलाइन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सरिता प्रसाद के द्वारा संपन्न हुआ.
जिसके तहत इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची को भी कई पुरस्कार प्राप्त हुए.
अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष देवयानी सान्याल के अध्यक्षता में वर्ष 2019 से 2020 के तहत पूरे साल सामाजिक सेवा करने के लिए कई पुरस्कार दिए गए.
सबसे पहले भूतपूर्व अध्यक्ष दीपा चौहान को “शक्ति का स्तंभ” का पुरस्कार दिया गया.
दूसरा पुरस्कार ब्रांडिंग के लिए दिया गया, इनरव्हील स्वर्णरेखा रांची को दिया गया.
तीसरा पुरस्कार सचिव नीता नारायण को “कुशल पुरस्कार” दिया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में बहुत ही कुशलता पूर्वक काम किया है.
चौथा पुरस्कार नम्रता कुमार को खजांची के लिए “कुशल पुरस्कार” दिया गया जिन्होंने इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची के प्रोजेक्ट में मदद करने के लिए हमेशा अपना हाथ बढ़ाए रखा.
विकलांग बच्चों की मदद करने के लिए इनरव्हील स्वर्णरेखा रांची को पुरस्कार दिया गया. इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची डिस्ट्रिक्ट 325 की अध्यक्ष देबजानी सान्याल ने अपनी टीम को बढ़िया काम करने के लिए सबको धन्यवाद दिया सभी सदस्यों ने दीपा चौहान, नीता नारायण, नम्रता कुमार, नीता शेखर को बधाई दिया. नीता शेखर को ब्रांडिंग प्रोजेक्ट में मदद करने के लिए अध्यक्ष, सचिव और सारे सदस्यों नेबहुत-बहुत बधाई दी.
इन सब के लिए क्लब की सारे सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई क्योंकि क्लब टीम वर्क करता है इसलिए बिना सदस्यों के सहयोग से यह संभव नहीं था अंत में इतना कहना चाहती हूं कि इनरव्हील क्लब अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए बधाई का पात्र है.
इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची की अध्यक्ष देबजानी सान्याल के पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.

