रांची: मंगलवार को इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची के द्वारा ऑनलाइन सावन मिलन समारोह का आयोजन प्रेसिडेंट नंदिता गुप्ता के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत रिंकू बनर्जी के भजन से शुरू हुआ. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सेक्रेटरी नम्रता कुमार और उपाध्यक्ष नीता नारायण ने काफी मेहनत की है. उनके सहयोग से एक से बढ़कर एक कार्यक्रम हुए नृत्य और संगीत ने सभी का मन मोह लिया.
मंच संचालिका सुषमा सिन्हा ने कार्यक्रम की प्रस्तुति में चार चांद लगा दिए, साथ ही साथ नीता शेखर की सभी सदस्यों के ऊपर शायरी करना महफिल को शायराना कर गया इसके साथ ही नूपुर शशांक का सावन के बारे में बोलना निहायत ही खूबसूरती से की गई वर्णन थी. साथ ही साथ दीपा चौहान को सावन रानी का खिताब भी दिया गया. कार्यक्रम बहुत ही मजेदार और जोरदार था. साथ ही साथ सभी सदस्य की उपस्थिति भी काफी अच्छी रही, और सबके साथ हम सब दोस्त हैं ,जो कि इस क्लब का विचारधारा भी है सब ने मिलकर उस में चार चांद लगा दिए.

